देहरादून,
भारत का केयर सेक्टर एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है, जिसे राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों मांगों को पूरा करने के लिए एक मजबूत वर्कफोर्स की आवश्यकता है। चंडीगढ़ में एनएसडीसी इंटरनेशनल द्वारा आयोजित समिट – ‘ट्रांसफॉर्मिंग द फ्यूचर ऑफ़ द स्किल्ड वर्कफोर्स इन द केयर सेक्टर’ में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी.के. पॉल ने पारंपरिक चिकित्सा शिक्षा से परे स्किलिंग पहलों को विस्तारित करने और क्वालिटी और क्वांटिटी के बीच संतुलन स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
स्किलिंग पहलों के बारे में बात करते हुए, पॉल ने कहा कि एनएसडीसी इंटरनेशनल इस प्रयास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, यह सुनिश्चित करते हुए कि भारत में प्रशिक्षित केयर प्रोफेशनलिस वैश्विक स्तर पर रोजगार योग्य हैं। उन्होंने करिकुलम विकसित करने, रेग्युलेटरी फ्रेमवर्क को मजबूत करने और वर्कफोर्स की कमी को दूर करने के लिए स्किलिंग पर आधारित ट्रेनिंग प्रोग्रामों को बढ़ाने के महत्व पर प्रकाश डाला, जिसमें जेरिएट्रिक केयर जैसे विशेष क्षेत्र भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, स्किल गैप को पाटने के लिए प्राइवेट सेक्टर का सहयोग आवश्यक है। स्ट्रचर्ड पॉलिसी और मजबूत इन्डस्ट्री-एकेडेमिक पार्टनरशिप के साथ, भारत अपने हेल्थकेयर स्किलिंग ईकोसिस्टम को बढ़ा सकता है और ग्लोबल वर्कफोर्स में एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में उभर सकता है। समिट में 50 संस्थानों के वाइस चांसलर और मजबूत हेल्थकेयर ईकोसिस्टम की दिशा में काम कर रहे लगभग एक दर्जन एम्स चीफ ने भाग लिया।
पॉल ने आगे कहा, भारत का हेल्थकेयर वर्कफोर्स राष्ट्र और विश्व दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण असेट है। स्किल्ड प्रोफेशनल्स की बढ़ती ग्लोबल डिमान्ड के साथ, स्ट्रक्चर्ड स्किलिंग की पहल हमारे वर्कफोर्स को अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा करने के लिए आवश्यक एक्सपर्टाइज़ से लैस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उच्च प्रशिक्षित केयर टैलेन्ट पूल विकसित करने में एनएसडीसी इंटरनेशनल के प्रयासों ने इस विज़न में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे प्रोफेशनल्स को विविध हेल्थकेयर वातावरण में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम बनाया गया है। कौशल विकास और प्लेसमेंट रास्तों को मजबूत करके, हम न केवल घरेलू स्तर पर वर्कफोर्स की आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं, बल्कि दुनिया भर में स्किल्ड केयर प्रोफेशनल्स के एक विश्वसनीय प्रदाता के रूप में भारत की स्थिति को भी मजबूत कर रहे हैं।
इस पर बात करते हुए, एनएसडीसी इंटरनेशनल के सीईओ आलोक कुमार ने कहा, 2030 तक 15 मिलियन केयरगिवर्स की अनुमानित वैश्विक कमी के साथ, स्किल्ड प्रोफेशनल्स की डिमान्ड अब तक के उच्चतम स्तर पर है। जर्मनी, जापान और कनाडा जैसे देशों ने पिछले दो वर्षों में ही अंतरराष्ट्रीय केयरगिवर्स की संख्या में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की है। भारत, अपने युवा और स्किल्ड वर्कफोर्स के साथ, इस अंतर को पाटने की क्षमता रखता है।


