Wednesday, May 13, 2026
spot_img
Home Blog Page 361

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए ठोस योजना तैयार कर मिलावटखोरों पर कठोर कार्रवाई किए जाने के दिए निर्देश

देहरादून 08 अगस्त,

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए ठोस योजना तैयार कर मिलावटखोरों पर कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रदेश में टेस्टिंग लैब की संख्या बढ़ाने और इनके निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए है। कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाए जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाए जाने के साथ ही मिलावट के प्रति आमजन को जागरूक किया जाये। उन्होंने प्रयोग हो चुके खाद्य तेल से होने वाले नुक़सान से दुकानदारों और आमजन दोनों को छोटी छोटी वीडियोज़ के माध्यम से जागरूक किए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों की जानकारी देने वालों को रिवार्ड भी दिया जाना चाहिए ताकि लोग जानकारी देने को प्रोत्साहित हों। उन्होंने मिलावट से संबंधित सभी मामलों को फास्ट ट्रैक पर निपटाने के निर्देश दिए। कहा कि मिलावट के गंभीर मामलों पर प्राथमिकता के साथ शीघ्र से शीघ्र फैसला किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि नियमित जांच और कठोर कार्रवाई से ही खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोका जा सकता है। उन्होंने इसके लिए ठोस एक्शन प्लान के साथ ही इसके कार्यान्वयन की टाइम लाइन निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने स्वच्छता रेटिंग प्रमाणीकरण कार्यक्रम को अभियान के तौर पर पूरे प्रदेश में शुरू किए जाने के भी निर्देश दिये।

बैठक के दौरान बताया गया कि एफडीए उत्तराखण्ड द्वारा रूको (RUCO) के तहत् प्रयोग किये जा चुके खाद्य तेल (Used cooking oil) को पिछले वर्ष की मात्रा 3046 लीटर से इस वर्ष बढ़ाकर लगभग 8000 लीटर जब्त किया गया है। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं। बताया गया कि इस बार खाद्य एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के साथ संयुक्त रूप से आपूर्ति स्रोत पर भी कार्रवाई की गई है।

इस अवसर पर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड डॉ. आर. राजेश कुमार सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

 

22 अगस्त को प्रदेशभर में बच्चों को खिलायी जाएगी कृमि नाशक दवाई

देहरादून, 08 अगस्त ,

आगामी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक श्रीमती अमनदीप कौर, अपर सचिव स्वास्थ्य एवं अपर मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड की अध्यक्षता में एन.एच.एम. सभागार देहरादून में आयोजित की गई।

इस बैठक में अगस्त 2023 में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। जिसमें कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम उत्तराखण्ड के सभी 13 जिलों में 1 से 19 साल तक के 38.36 लाख बच्चों और किशोरों को 22 अगस्त 2023 एवं किसी कारणवश कृमिनाशक दवा खाने से वंचित रह गये बच्चों को मॉप-अप दिवस 29 अगस्त 2023 को एल्बेंडाजोल दवा प्रशिक्षित शिक्षकों एवं आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूलो एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों मे खिलायी जायेगी।

अपर सचिव स्वास्थ्य एवं अपर मिशन निदेशक एनएचएम  अमनदीप कौर द्वारा बताया गया कि कृमि से होने वाले दुस्प्रभावों की रोकथाम के लिए भारत एवं उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन वर्ष में दो बार कृमि संक्रमण और उस से सम्बंधित रोगों की रोकथाम के लिए किया जाता है। इस कार्यक्रम में 1 -19 वर्ष के सभी बच्चों और किशोरों को स्कूल, तकनीकी संस्थानों और आंगनवाड़ी एवं शहरी स्वास्थ्य पोस्ट के माध्यम से अगम्य व मलिन बस्तियों /क्षेत्रों अभियान चलाकर डिवर्मिंग दवा एल्बेंडाजॉल खिला कर कृमि मुक्त किया जाता है।

अपर सचिव स्वास्थ्य ने राज्य के सभी अधिकारीयों को निर्देशित कर कहा कि राज्य के सभी बच्चों को कृमि मुक्त किया जाना सुनिश्चति करें। हमारा लक्ष्य है कि हम राज्य के शत प्रतिशत बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर उनको कृमि मुक्त करें तथा स्वस्थ्य उत्तराखण्ड़ के निर्माण में एक और कदम आगे बढ़ें।

बैठक में अपर सचिव ने बताया की उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम में अब तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) के 14 राउंड किये जा चुके हैं। पूर्व में अप्रैल माह में एनडीडी कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त जनपदों में 34.84 लाख किशोर/किशोरियों को कृमि मुक्त किया गया।

बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), नवोदय विद्यालय समिति, राज्य जल एवं स्वछता मिशन, पेयजल विभाग उत्तराखण्ड, उत्तराखंड मदरसा बोर्ड, स्वच्छ भारत मिशन (एस.बी.एम.), आउटरीच ब्यूरो, श्रम विभाग, पचांयती राज विभाग सहित एविडेसं एक्शन के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

*बच्चों में कृमि मुक्ति के लिए अहम है एल्बेंडाजोल दवाई*

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार भारत में 1 से 14 साल तक की उम्र के 22 करोड़ से भी अधिक बच्चों को कृमि संक्रमण का खतरा है। साथ ही भारत उन देशों में से एक है जहाँ कृमि संक्रमण और इससे संम्बन्धित रोग अधिक पाए जाते हैं। कृमि संक्रमण की रोकथाम के लिए एल्बेंडाजोल दवाई का सेवन एक सुरक्षित, लाभदायक एवं प्रभावी उपाय है जो साक्ष्य आधारित और वैश्विक स्तर पर स्वीकृत है। उत्तराखंड में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम विश्व स्वास्थ्य संगठन, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और एविडेंस एक्शन के तकनीकी सहयोग से आयोजित किया जाता है।

एल्बेंडाजॉल डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुमोदित दवा है जिसका उपयोग पूरे विश्व में बच्चों और किशोरों में आंत के कृमि संक्रमण को रोकने के लिए किया जाता है। कृमि एक परजीवी हैं जो मनुष्य के आंत में रहते हैं और जीवित रहने के लिए मानव शरीर के जरूरी पोषक तत्व को खाते हैं। कृमि संक्रमण भारत में एक प्रमुख जन स्वास्थ्य समस्या है और ये बच्चों और किशोरों की शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास पर हानिकारक प्रभाव डालते हैं। इनसे अनीमिया और कुपोषण का भी खतरा है। नियमित डिवर्मिंग बच्चों और किशोरों में कृमि के संक्रमण को समाप्त कर, उनके शारीरिक और संज्ञानात्मक विकास में योगदान कर सकता है, और साथ ही जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है।

एल्बेंडाजोल टेबलेट सेवन के उपरांत कुछ बच्चों को हल्के पेट दर्द, उल्टी, जी मिचलना दस्त और थकान का अनुभव हो सकता है। ये दुष्प्रभाव आमतौर पर अस्थायी होते हैं और इन्हें आसानी से संभाला जा सकता है। चोकिंग (दवाई का गले में अटकना) एल्बेंडाजॉल का साइड इफेक्ट नहीं है और यह तब होता है जब टैबलेट को ठीक से चबाया या चूरा ना किया हो। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रतिकूल घटनाओं के प्रबंधन के लिए, उत्तराखण्ड में सशक्त आपातकालीन सहायता दल तैयार रहता है।

सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को तैनात करने की कवायद शुरू

देहरादून।

उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए धामी सरकार ने “यू कोट वी पे“ फार्मूले का प्लान बनाया है। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए “यू कोट वी पे“ फार्मूले के तहत स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को तैनात करने की कवायद शुरू कर दी है। अगर ये फार्मूला सफल हुआ तो सिर्फ डॉक्टरों की कमी ही पूरी नहीं होगी बल्कि, दूरस्थ क्षेत्रों में भी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर. राजेश कुमार ने बताया कि हिमालय राज्य उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए “यू कोट वी पे“ फार्मूले के तहत “स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों“ की भर्ती आयोजित की जा रही है। इसके लिए तीसरे चक्र के साक्षात्कार आगामी 22 अगस्त 2023 मंगलवार को आयोजित किये जा रहे हैं। संविदा के माध्यम से ही “स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों“ की तैनाती की जाएगी। “यू कोट वी पे“ फार्मूले के तहत पहाड़ों पर तैनाती कराए जाने वाले डॉक्टरों के लिए उच्च मानदेय निर्धारित किया गया है। लिहाजा जो डॉक्टर सहमति जतायेंगे, उसके तय रेट के हिसाब से उन्हें पे किया जायेगा। जिससे पहाड़ जाने वाले डॉक्टर्स को प्रोत्साहन मिलेगा।

डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति को स्थानीय स्तर पर बेहत्तर स्वास्थ्य सेवायें मिले। किसी को इलाज के लिए मैदानी जनपदों के अस्पताल का रूख नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉक्टरों की भर्ती के लिए अब तक का सबसे बड़ा पैकेज रखा गया है। जिसके तहत स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को 4 लाख रूपये प्रति माह और हृदय रोगों से जुड़े सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को 6 लाख रूपये प्रति माह का पैकेज दिया जायेगा। हृदय रोग से जुड़े स्पेशलिस्ट डॉक्टर मिलने पर इनकी तैनाती पौड़ी जनपद के श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में स्थापित की गई कैथ लैब में की जायेगी। जिसका लाभ पर्वतीय जनपद के मरीजों को मिलेगा। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द राज्य के सभी जनपदों के जिला अस्पतालों के साथ ही मेडिकल कॉलेजों में “स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों“ की तैनाती हो जाये।

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर. राजेश कुमार ने बताया कि ये सारी भर्तियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर होंगी। अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बेवसाइट पर www.nhm.uk.gov.in संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही मोबाइल नंबर or contact : 9412080703 से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

कांग्रेस की राजनीति प्रेरित और राहुल को राहत का जश्न है स्वाभिमान यात्रा: भट्ट 

“प्रैस विज्ञप्ति “

 

 

कांग्रेस की राजनीति प्रेरित और राहुल को राहत का जश्न है स्वाभिमान यात्रा: भट्ट

 

प्रदेश मे आपदा काल मे निकलती रही है कांग्रेस की यात्रा

 

देहरादून 7 अगस्त ,

भाजपा ने कांग्रेस की स्वाभिमान यात्रा के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह यात्रा पूरी तरह से राजनैतिक और राहुल गांधी को कोर्ट से मिली क्षणिक राहत का जश्न है। इस यात्रा का जन सरोकारों और आम जन से कोई लेना देना नही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की यात्राएँ अब जन हित के बजाय राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए हो गयी है। एक ही बिंदु पर हर दूसरे माह यात्राएँ निकल रही है और यही कारण है कि यह पता नही लगता कि यात्रा कब शुरू और कब खत्म हुई। प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने स्वाभिमान यात्रा की तैयारी को लेकर कांग्रेस के दावों पर मीडिया से बात करते हुए कहा, कांग्रेस प्रदेशवासियों का भरोसा खो चुकी है, इसीलिए अब जनता उन्हे गंभीरता से नहीं लेती है । यही वजह है कि लोग उनके राजनैतिक कार्यक्रमों में में शिरकत नही करते हैं । यह सच्चाई उनके नेताओं को पच नहीं रही है तभी वे लोग अक्सर इन दिनों खीजते हुए अपनी भाषा पर नियंत्रण खो बैठते हैं ।

उन्होंने कहा कि स्वाभिमान यात्रा मे जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस विरोध जता रही है उन पर सरकार निर्णायक कार्यवाही कर चुकी है और जनता ने ऐसे फैसलों को सराहा भी है। नकल माफिया जेल मे है और प्रदेश मे ऐसा कड़ा नकल विरोधी कानून बना है कि दूसरे राज्य भी इस कानून को लेकर सराहना कर रहे है।

अंकिता हत्याकांड मे मामला न्यायालय मे है और जांच एजेंसियां जांच रिपोर्ट सौंप चुके है। आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच प्रक्रिया विधि सम्मत हुई है, और मामला न्यायालय में है । लेकिन कांग्रेस इस दुखद घटना मे भी अवसर तलाश रही है।

केदारनाथ मे अनियमितताओं के आरोपों मे कोई दम नही और जाँच मे सभी आरोप बेदम साबित हो चुके हैं। आज केदारनाथ विश्व के मानचित्र मे अपना स्थान बना चुका है, लेकिन कांग्रेस यहाँ के धर्म स्थलों के खिलाफ नकारात्मक छवि बनाती रही है। वहीं अग्निवीर योजना के नाम पर भी कांग्रेस युवाओं को भड़काने का कार्य कर चुकी है। लेकिन उसके प्रयास सफल नही हुए। देश के रक्षा विशेषज्ञों से लंबी चर्चा के बाद इस रोजगारपरक और सेना को और शसक्त करने वाली योजना को मंजूरी दी गयी।

उन्होंने कहा कि जोशीमठ के लिए जो विस्थापन की योजना बनी वह अब तक की सबसे अच्छी योजना रही है। मुआवजा और राहत के लिए आम लोगो की राय पर नीति तैयार की गयी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी गलतियों को सरकार पर थोपने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस यात्रा के जरिये कोर्ट से राहुल गांधी को मिली क्षणिक राहत का जश्न मनाने के लिए यात्रा निकाल रही है और उसे जनसरोकारों से कोई वास्ता नही है।

कांग्रेस की सभी यात्राएँ आपदा काल मे ही निकलती रही है। कोरोना काल की भाँति जब प्रदेश मे आपदा चल रही है तो पीड़ितों के बीच जाने के बजाय यात्रा निकाल रही है और जनता इसे बेहतर जानती है।

 

 

सितम्बर माह में होने वाली राहुल गांधी की पद यात्रा को लेकर प्रदेश प्रभारी पहुंचे दून,कार्यकताओं के साथ की बैठक

देहरादून,

कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में उत्तराखंड में अग्निपथ योजना के विरोध में सितम्बर माह से लगभग 2 माह की प्रस्तावित पद यात्रा की तैयारी हेतु एक बडी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कंाग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने प्रतिभाग किया। बैठक में सभी वरिष्ठ नेता सभी जिलाध्यक्ष, एआईसीसी के सदस्य, पीसीसी सदस्य एवं कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह अग्निपथ योजना को युवाओं के उपर थोपा गया उससे बेरोजगार नौजवान अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा हैं। दूसरी और पहाड़ की बेटी अंकिता भण्डारी प्रकरण में लगातार सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा लीपा पोती की जा रही है। वीआईपी कौन है? जनता पूछ रही है मगर जवाब नही मिल रहा है उन्होंने कहा कि राज्य में महिला अपराधो की बाढ आयी हुई है। बेरोजगार लाठी डण्डों से पिटे जा रहे हैं, आज राज्य में मुददों की भरमार है। जनता सरकार से परेशान है और सभी ज्वलंत मुददों पर कंाग्रेस की और आशा भरी नजरों से देख रही है। जनता के मुददों पर सरकार उदासीन बनी हुई है और तानाशाही से जनता और विपक्ष की आवाज को दबा रही है, इसलिए हमें केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा पदयात्रा के माध्यम से जनता से जुडने का आदेश मिला है यह पदयात्रा लगभग सभी विधानसभाओं से होकर गुजरेगी और व्यापक रूप से जनता से जुडने एवं संवाद करने का माध्यम बनेगी । पदयात्रा में राहुल गांधी  और प्रियंका गांधी ने भी सम्मलित होने की सहमति दी है। जिस पर सभी ने हर्ष ध्वनिकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

करन माहरा ने यात्रा की सफलता हेतु सभी से सुझाव आमंत्रित किए।

कंाग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि उत्तराखण्ड को न तो डबल ईंजन का लाभ मिला न राज्य का विकास हुआ न राज्य के युवाओं को रोजगार मिला उलटे बेरोजगारों को सरकार ने लाठी डण्डों से पीटने का काम किया। जोशीमठ आपदा का समाधान अभी तक नही निकला है वहाॅ पर जनता फिर से धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं राज्य में आपदा की स्थिति पर सरकार नियंत्रण नही कर पा रही है। न ही हमारी बहन बेटियों को सुरक्षा दे पा रही है। इसका मतलब है कि सरकार से राज्य नही सम्भाला जा रहा है। यह सरकार पूरी तरह जन अपेक्षाओं पर खरी नही उतर पा रही है, जनता का आक्रोश सरकार के प्रति दिन दुगना रात चैगुना गति से बढ रहा है। सरकार की यह सारी नाकामियां जन जन तक पहुॅचाने की जरूरत है। और राहुल गांधी जी उत्तराखण्ड की स्थितियों से भंली भांति अवगत हैं इसलिए वह उत्तराखण्ड को लेकर गम्भीर हैं। और तभी उन्होनें उत्तराखण्ड में पदयात्रा के लिए लम्बा समय देने का वचन दिया है क्योंकि वह खुद उत्तराखण्ड के जनमानस से जुडकर उनका दुखदर्द बांटना चाहते हैं। वह उत्तराखण्ड आकर जनता से सीधा संवाद करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी ने कहा कि आज राज्य में जनता भाजपा शासन से परेशान है जनता की आवाज बिल्कुल नही सुनी जा रही है। गढवाल और कुमाउं रेजीमेन्ट के माध्यम से हर साल लगभग 10 हजार युवाओं की भर्ती सेना में होती थी मगर चार साल की अग्निवीर योजना से युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया गया है, युवा निराश है कंाग्रेस की जिम्मेदारी है कि युवाओं में आशा का संचार करें यह पदयात्रा युवाओं से और जनता से जुडने का एक अवसर है।

नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। और राज्य का विकास ठप्प हो गया है। सरकार की नाकामियां जनता के बीच ले जाने की जरूरत है, इस पदयात्रा से निराश जनता में भी एक आशा का संचार होगा।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नेताप्रतिपक्ष ने प्रीतम सिंह ने कहा कि डबर्ल इंजन के नाम पर राज्य की जनता से छल किया गया है केंद्र द्वारा कोई भी बडी़ आर्थिक मदद राज्य को नही मिल रही है, अगर मिल भी रहा है तो वह कर्ज के रूप में मिल रहा है। पहले से ही राज्य कर्ज के बोझ तले दबा है यह सारी जानकारी जनता के बीच ले जाने की जरूरत है और यह पदयात्रा इसमें निर्णायक भूमिका निभाएगी।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज बेटियां घर से निकलने में डर रही हैं क्योंकि राज्य में लगातार बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, एक कैबिनेट मंत्री के घर के बाहर एक युवती की बलात्कार के बाद हत्या हो जाती है। जिससे राज्य में कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि राहुल गांधी कि यह पदयात्रा बहुत ही गम्भीरता से होनी चाहिए यह पदयात्रा निश्चित तौर पर राज्य में परिवर्तन के लिए अहम भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सगठन विजय सारस्वत ने किया।

 

बैठक को पूर्व सांसद महेन्द्र पाल सिंह, प्रदीप टम्टा, पूर्व मंत्री नवप्रभात, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह नेगी, मंत्री प्रसाद नैथानी, हरक सिंह रावत, राजेन्द्र भण्डारी, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, विधायक ममता राकेश, मदन बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, आदेश चैहान, विरेन्द्र जाति, रवि बहादुर, फुरकान अहमद, अनुपमा रावत, विक्रम नेगी, मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी, पूर्व विधायक रणजीत रावत, शैलेन्द्र रावत, महिला कंाग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, राजपाल बिष्ट, वैभव वालिया, इशिता सेढा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी, आईटी अध्यक्ष विकास नेगी, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष दर्शन लाल, महामंत्री नवीन जोशी, मानवेन्द्र सिंह, नीरज त्यागी, महेन्द्र नेगी, प्रभुलाल बहगुणा, विरेन्द्र पोखरियाल, पूरन सिंह रावत, पिया थापा, शांति रावत, सतीश नैनवाल, राहुल छिमवाल, इंदु मान, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, बीना जोशी, सहित प्रदेश के सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों एवं 2022 विधानसभा प्रत्याशियों ने अपने विचार रखे।

राजपुर के सुमन नगर में बारिश से हुए नुक़सान का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 06 अगस्त।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के सुमन नगर, राजपुर में भारी बारिश के कारण बरसाती नाले से खतरे की जद में आए राजपुर निवासी राम नवाज, देवेश्वरी देवी, मोना, प्रीतम लाल, राजकुमार आदि के मकानों का निरीक्षण किया।

मंत्री ने मौका मुआयना कर मौके पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने स्थानीय लोगों से भी अपील कि वह बरसात में सावधानी जरूर बरते। उन्होंने स्थानीय लोगों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला आपदा प्रबंधन केंद्र को सूचित करने का भी आग्रह किया। इस दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, मोहित अग्रवाल, मनोज उनियाल, गोविन्द ठाकुर, विशाल कुल्हान सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

सिद्धांत और विचार के अलावा कांग्रेस मे संस्कारों का भी टोटा,पार्टी और नेता पर कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी पद की गरिमा के विपरीत: सुयाल

देहरादून 6 अगस्त।

भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा भाजपा और प्रदेश मीडिया प्रभारी पर की गयी अभद्र टिप्पणी की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि इससे एक बार पुनः स्पष्ट हुआ है कि कांग्रेस पार्टी सिद्धांतहीन और विचारविहीन के साथ संस्कारहीन भी है ।

प्रदेश प्रवक्ता  विनोद सुयाल ने कहा कि सार्वजनिक जीवन मे शब्दों का चयन और पद की गरिमा का ध्यान रखा जाना चाहिए। माहरा प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष है। सार्वजनिक जीवन मे अन्य नेताओं की तरह उनके समर्थक और कई लोग उन्हें फॉलो करते है। ऐसे में इस तरह की अभद्र शब्दावली के प्रयोग का उन पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। मीडिया के दौर में हम सबको ध्यान रखना होगा कि हम समाज को क्या परोस रहे है। लेकिन लगता है यह सभी बातें कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं के लिए बेमानी है । उनके शीर्ष नेता राहुल गांधी, खड़गे, दिग्विजय सिंह, मणिशंकर अय्यर समेत सैकड़ों बड़े नेताओं के आपत्तिजनक बयानों से सोशल मीडिया भरा पड़ा है । जहां तक माहरा का सवाल है तो जिन अशिष्ठ शब्दों से लेकर उन्होंने दिन में मौन उपवास किया शाम ढलते ही उन्ही शब्दों का प्रयोग उन्होंने भाजपा और मीडिया प्रभारी के लिए किया ।

सुयाल ने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता को पार्टी से ऐसे संस्कार मिले हैं कि उनके मुंह से किसी को ठेस लगने वाली बात निकले,यह संभव नही है। राजनीति मे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नही होने चाहिए। यही स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है।

सुयाल ने कहा, कांग्रेस शासित प्रदेशों की महिला अपराध की जिस सच्चाई को हमारे द्वारा सामने लाया गया । वह सिर्फ उनके नेताओं को इस मुद्दे पर आईना दिखाने की कोशिश थी, ऐसे में उनकी प्रतिक्रिया साबित करती है कि उन्हें सच कुछ ज्यादा ही कड़वा लग गया है । कांग्रेस नेताओं को इस सच को स्वीकार करना लेना चाहिए कि प्रदेश की जनता वन्नत्रा प्रकरण एवम अन्य महिला अपराध के मुद्दे पर में अब तक धामी सरकार और न्यायिक कार्यवाही से संतुष्ट है । इस मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति में जनता उनके साथ कतई साथ नही है जो उनके कार्यक्रमों में लोगों के नही पहुंचने से स्पष्ट हो रहा है । लिहाजा खीज के चलते उनके नेता कभी गढ़वाल, कभी उत्तराखंड कभी भाजपा और कभी उनपर व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं । लेकिन इस सारे घटनाक्रम से एक बात तो स्पष्ट है कांग्रेस पार्टी और उनके नेता सिद्धांतहीन और विचारविहीन तो हैं ही, साथ संस्कारहीन भी हैं ।

 

 

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम सेअमृत भारत  स्टेशन के अंतर्गत देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की रखी आधारशिला

हर्रावाला:-

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली माध्यम सेअमृत भारत  स्टेशन के अंतर्गत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। इस अवसर पर हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में रेलवे के क्षेत्र में बहुत तेज गति से कार्य हुए हैं। हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहे हैं। रेलवे को नए भारत की आकांक्षाओं तथा आत्मनिर्भर भारत की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारतीय रेलवे की रफ्तार पहले से कही अधिक बढ़ चुकी है, आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक चिन्ह के रूप में वंदे भारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेनें रेल नेटवर्क का हिस्सा बन रही हैं। देश के अछूते हिस्सों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम भी तेजी से चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पहाड़ तक ट्रेन पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य तेजी से हो रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और नए बदलते भारत का प्रतिबिंब है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  प्रेमचन्द अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर  सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास,  बृज भूषण गैरोला,  सविता कपूर, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण एवं भारतीय रेलवे के अधिकारी उपस्थित रहे।

55 पव्वे अवैध देशी शराब जाफरान के साथ एक तस्कर गिरफ्तार*

देहरादून ,कोतवाली नगर :-

जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाये जाने हेतु प्रचलित अभियान के क्रम में चौकी लक्खीबाग पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को देशी शराब के पव्वों की बिक्री करते हुए रेसकोर्स सी ब्लाॅक रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया।अभियुक्त शुभम थपलियाल उर्फ मकडी पुत्र स्व0 मोहन थपलियाल निवासी रेसकोर्स सी ब्लाॅक कोतवाली नगर जनपद देहरादून के विरुद्ध कोतवाली नगर में धारा 60 Ex ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

 

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा नव भारत निर्माण, उत्तराखंड को आधुनिक रेलवे स्टेशनों की नई सौगात: सांसद नरेश बंसल

उत्तराखंड

रेलवे स्टेशन पर भी मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद देते हुए कहा  की अमृत भारत योजना के तहत उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशनों को आधुनिक रूप से विकसित किए जाने पर हर्ष जताया है व  प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है ।

सांसद नरेश बंसल ने कहा कि यह बहुत उत्साह एवं हर्ष का विषय है कि देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन के साथ ही उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प होगा।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशन अब आधुनिक रूप से विकसित किए जाएंगे व अब रेलवे स्टेशन पर भी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी ।

सांसद नरेश बंसल ने कहा कि  प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी  का हमेशा से उत्तराखंड से एक विषेश लगाव रहा है व उनके कुशल नेतृत्व व मुख्यमंत्री धामी  के प्रयासों से डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के संकल्प लिए प्रदेश का सर्वागीण विकास कर रही है ।

सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने कहा कि इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अमृत भारत योजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे का लालकुआं जंक्शन रेलवे स्टेशन तथा उत्तर रेलवे का रुड़की और हरावाला रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है व प्रथम चरण में 6 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से अमृत भारत योजना के तहत इन रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण शिलान्यास का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे जिसके लिए रेलवे ने तैयारी प्रारंभ कर दी है ।

गौरतलब है कि जिला देहरादून सांसद राज्य सभा नरेश बंसल का नोडल जिला भी है व उत्तर रेलवे का हरावाला रेलवे स्टेशन इसी जिले मे है व हरिद्वार क्षेत्र व ॠषिकेश से जुड़ा हुआ है एवं प्रथम चरण में अमृत भारत योजना के तहत इनका आधुनिकीकरण होगा ।सांसद नरेश बंसल ने कहा कि इसका निश्चित रूप से प्रदेश व आने वाले यात्रियों को लाभ होगा ।सांसद नरेश बंसल ने कहा कि यह  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के विजन व नव भारत निर्माण का असर है कि एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं अब रेलवे स्टेशन पर भी मिलेंगी जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म पर ड्रिंकिंग वाटर की व्यवस्था वेटिंग हाल तथा वेटिंग फैसिलिटी के साथ-साथ एसी वेटिंग रूम का भी निर्माण करते हुए एग्जीक्यूटिव लॉउज के साथ-साथ प्लेटफार्म ने अन्य बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी।सांसद बंसल ने कहा कि इसके अलावा विश्व विख्यात रुड़की रेलवे को भी अमृत भारत योजना के तहत जोड़ते हुए इस स्टेशन को नया रूप दिया जायेगा। पूर्वोत्तर रेलवे लाल कुआं स्टेशन की बात की जाए तो यहां के रेलवे स्टेशन पर करीब ₹23 करोड की लागत से भी इसका विस्तार किए जाने की योजना है जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री 6अगस्त को दिल्ली से करेंगे । सांसद नरेश बंसल ने इसके लिए  प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी  का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है ।