Wednesday, May 13, 2026
spot_img
Home Blog Page 360

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के सिंह से की भेंट

देहली /उत्तराखण्ड

आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइनों का क्षतिपूर्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी,

राज्य के बॉर्डर एरिया में विद्युत लाइनें एवं विद्युत संयंत्र स्थापित करने का केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वाशन,

उत्तराखण्ड को कोयला आधारित संयंत्रों से 400 मेगावाट स्थायी आवंटन किए जाने का भी किया अनुरोध,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से भेंट कर उत्तराखण्ड को कोयला आधारित संयंत्रों से 400-450 मे०वा० स्थायी आवंटन किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की ऊर्जा सुरक्षा के दृष्टिगत बेस लोड सुरक्षित किये जाने और राज्य को व्यापक विद्युत कटौती से मुक्त रखे जाने के लिए उत्तराखण्ड राज्य को कोयला आधारित संयंत्रों से 40 0मेगागावाट स्थायी आवंटन किया जाना अत्यन्त आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइनों एवं टावरों को पुनर्स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्षतिग्रस्त लाइनों की क्षतिपूर्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी, उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त विद्युत टावरों का सर्वे कराकर इसकी रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी जाय, इसका परीक्षण कराकर प्रतिपूर्ति पर विचार किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने बॉर्डर एरिया में विद्युत लाइनें एवं विद्युत संयंत्र शीघ्र स्थापित करने का अनुरोध किया। जिसके लिए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहाड़ी राज्यों के लिए मानक अलग से निर्धारित कर शीघ्र बॉर्डर एरिया में विद्युत लाइनें एवं विद्युत संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार को केंद्रीय पूल से अतिरिक्त विद्युत उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।केंद्रीय मंत्री ने इस पर सहमति प्रदान की।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सोलर ऊर्जा, हाइड्रो पावर एवं कोयला से विद्युत उत्पादन के लिए दीर्घकालिक योजना पर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने माह अप्रैल से सितम्बर 2023 तक औसतन 300 मे०वा विद्युत प्रतिमाह अनएलोकेटेड कोटा से उपलब्ध कराए जाने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में ऊर्जा की कुल उपलब्धता में 60 प्रतिशत से अधिक जल ऊर्जा संयंत्रों से है जिसमें मौसमी परिवर्तन के साथ उपलब्धता में व्यापक उतार-चढ़ाव होता है एवं शीत ऋतु में उत्पादन लगभग एक तिहाई रह जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण की तकनीकी समिति ने अपनी रिपोर्ट में उत्तराखण्ड राज्य में बेस लोड की अनुपलब्धता स्वीकार करते हुए उत्तराखण्ड राज्य को कोयला आधारित संयत्रों से अतिरिक्त रूप से लगभग 400 मे०वा० विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने हेतु अपनी संस्तुति दी है। राज्य की ऊर्जा सुरक्षा के दृष्टिगत बेस लोड सुरक्षित किये जाने और राज्य को व्यापक विद्युत कटौती से मुक्त रखे जाने के लिए उत्तराखण्ड राज्य को कोयला आधारित संयंत्रों से 400 मेगावाट स्थायी आवंटन किया जाना अत्यन्त आवश्यक है।जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सहमति व्यक्त की।

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। केंद्रीय मंत्री ने किशाऊ बांध के संबंध में कहा कि सभी राज्यों से विचार विमर्श करने के बाद शीघ्र ही आपत्तियों का निस्तारण कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

इस अवसर पर सचिव ऊर्जा भारत सरकार पंकज अरोड़ा, सचिव ऊर्जा, उत्तराखंड आर मीनाक्षी सुंदरम एवं एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार उपस्थित थे।

चम्बा मे हुआ लैंड स्लाइड, दो महिला एक बच्चा दबे

चम्बा :-

सोमवार को दोपहर 12.50 बजे चम्बा थाने के समीप टैक्सी स्टैंड के उपर भारी भूस्खलन की सूचना प्राप्त हुई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, राजस्व, पुलिस, फायर, 108, एम्बुलेंस, जेसीबी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्र द्वारा भी तत्काल घाटनस्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया तथा मौके पर खड़े होकर मलवा हटाने, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की कार्यवाही करवाई गई। लैंड स्लाइड होने से टैक्सी स्टैंड में भारी मलवा को 6 जेसीबी तथा 6 डंपर के माध्यम से हटाया जा रहा है।

भूस्खलन से भारी मलवा आने तथा जगह काम होने के कारण काफी दिक्कत आई।मलबे में दबे ग्राम जसपुर कंडीसौड़ निवासी पूनम खंडूरी पत्नी सुमन सिंह उम्र लगभग 30, एक बच्चा पुत्र सुमन सिंह उम्र लगभग 4 माह तथा सरस्वती देवी बहन सुमन सिंह उम्र लगभग 32 की डेड बॉडी को निकालकर पंचनामे के लिए जिला अस्पताल बोराडी ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में स्लाइड वाले क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा तत्काल विद्युत लाइन बंद की गई। राजस्व विभाग द्वारा स्लाइड वाले स्थान के पास घरों को खाली कराया गया। जिलाधिकारी ने एसडीएम को घरों से खाली कराए गए लोगों के लिए रहने हेतु अस्थाई व्यवस्था करने, डीएसओ को प्रभावितों हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

कैबिनेट मंत्रीध्जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने दूरभाष के माध्यम से डीएम से घटना की जानकारी लेते हुए आपदा प्रभावितों को तत्काल राहत देने, आस पास के घरों को नोटिस देकर खाली करवाने तथा लोगों की अस्थाई व्यवस्था करने के साथ ही भोजन पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पूरा मलवा हटने तक मौके पर रहकर खोजबीन जारी रखने के निर्देश दिए गए।

मलवा हटाने की कार्यवाही तथा खोजबीन अभियान खबर लिखें जाने तक जारी था ।

इस मौके पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, सीएमओ मनु जैन, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, एसीएमओ एलडी सेमवाल, ईई लोनिवि चंबा डीएस खाती, डीएसओ अरुण वर्मा, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी, डीडीएमओ बृजेश भट्ट, जनप्रतिनिधि अतर सिंह, खेम सिंह चौहान उपस्थित रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में उनको दी गई श्रद्धांजलि, राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को  किया याद

देहरादून 20 अगस्त ,
महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरान्त डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी काम्प्लेक्स में स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया तथा राजीव गांधी के योगदान पर चर्चा की।
गोगी ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने का काम किया. राजीव के अनेक कार्य ऐसे हैं जिन्होंने देश के विकास और आधुनिकीकरण की नींव रखी। ये राजीव गांधी ही थे, जिन्होंने भारत में दूरसंचार क्रांति लाई। आज जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा है, उसकी परिकल्पना भी राजीव गांधी द्वारा की गई थी। उन्हें भारत में सूचना तकनीक, व दूरसंचार क्रांति का जनक कहा जाता है। उन्होंने विज्ञान और टेक्नोलॉजी के लिए बजट को बढ़ाया, और कंप्यूटर की कीमतें घटाने के लिए विशेष नीतिगत प्रयास किये। राजीव गांधी की पहल पर अगस्त 1984 में भारतीय दूरसंचार नेटवर्क की स्थापना के लिए सेंटर फॉर डिवेलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स की स्थापना हुई। इस से शहर से लेकर गांवों तक दूरसंचार का जाल बिछना शुरू हुआ और जगह-जगह भारी संख्या में पीसीओ खुले, लोगों को रोजगार भी मिला। एक युवा प्रधानमंत्री होने के कारण यह राजीव गांधी ही थे, जिन्होंने वोटिंग की उम्र 21 साल से घटाकर 18 वर्ष की थी। इस निर्णय से उस समय लगभग 5 करोड़ युवाओं को वोट देने का अधिकार मिला था।
गांवों को सशक्त करने के लिए राजीव गांधी ने पंचायती राज का बड़ा फैसला लिया। आज पंचायती राज भारत में लोकतंत्र की नर्सरी है जहां भविष्य के राजनेता तैयार होते हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना की। नवोदय विद्यालय अपने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए प्रतिष्ठित हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ,अभिषेक तिवारी, राजेश पुंडीर ,मोहन जोशी ,अजीत शर्मा ,सुभाष धीमान ,फारुक राव ,शहजाद अंसारी ,रवि हसन ,पिंटू मौर्य ,मोहम्मद इस्लाम ,चुन्नीलाल ,अरविंद गुरुंग ,अमनदीप सिंह ,वीरेंद्र पवार ,मरगूब आलम ,अरुण बलूनी ,हेमंत उप्रेती ,वीरेंद्र बिष्ट ,शकील मंसूरी ,उदय सिंह रावत ,अल्ताफ अहमद ,शहीद अहमद ,आदर्श शुद्ध ,निहाल ,नरेश बगवाल ,सलीम ,संजय गौतम ,अशोक कुमार .शिवकुमार .रामकुमार थपलियाल ,अर्जुन पासी,सावित्री थापा ,सुनीता गुप्ता ,मंजू त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

रायपुर पुलिस ने किया 02 वाहन चोरी का खुलासा, 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार,

देहरादून (रायपुर ),

दोनों के कब्जे से चोरी के दोनों वाहन( मोटर साईकिल पल्सर व स्कूटी) किये बरामद,
पूर्व में घरों में चोरी के अपराध में कई बार एक जा चुका है जेल,
प्रथम घटना में फरहानाज पत्नी मो0 सिकन्दर निवासी जैन प्लाट रायपुर जनपद देहरादून ने अपने घर के बाहर खड़ी उनकी स्कूटी न्ज्ञ07 ठड- 1310 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर थाना रायपुर तत्काल अभियोग 275ध्23 धारा 379 पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक रमन बिष्ट सुपुर्द की गयी।
द्धितीय घटना – दिनाक 19.08-2023 को प्रीतम सिंह नेगी पुत्र कुंदन सिंह नेगी निवासी शिवलोक कॉलोनी लेन नंबर 2 प्राइमरी स्कूल थाना रायपुर देहरादून ने अपनी मोटर साईकिल नंबर न्ज्ञ 08 ल 1143 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया जिस पर मु0अ0सं0 346ध्23 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना अ0उ0नि0 विजय प्रताप के सुपुर्द की गयी ।

वाहन चोरी के अनावरण हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी डोईवाला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायपुर द्धारा 03 टीमें गठित की गयी । गठित पुलिस टीम में से प्रथम टीम द्धारा घटनास्थल के आसपास लगभग 36 सीसीटीवी कैमरे देखे गये तथा द्धितीय टीम द्धारा पूर्व में वाहन चोरी में प्रकाश में आये वाहन चोरों का सत्यापन उनके अध्यातन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी तृतीय टीम द्धारा घटनास्थल के आसपास रहने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन की कार्यवाही की गयी उक्त कार्यवाही के परिणाम स्वरूप सी0सी0टी0वी0 फुटेज में 02 व्यक्ति द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को चोरी करते हुये दिखायी दिया गया घटनास्थल के आसपास किये गये सत्यापन से उक्त हुलिये के व्यक्तियों के सत्यापन से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की गयी।
पुलिस टीम द्धारा सूचना तन्त्र मजबूत करते हुये कड़ी मेहनत के पश्चात दिनांक 20.08.23 को सीक्यूआई तिराहा से अभियुक्त श्रेय बिष्ट उर्फ शैंकी पुत्र मोहन सिंह बिष्ट निवासी 244 गली नंबर 5 बनी बिहार थाना रायपुर देहारदून व सादाब पुत्र इदरीश निवासी वाणी विहार जैन प्लॉट थाना रायपुर को चोरी की मोटरसाइकिल संख्या न्ज्ञ08ल्-1143 के साथ गिरफ्तार किया गया पूछताछ पर श्रेया विष्ट ने पूछताछ पर एक अन्य स्कूटी संख्या न्ज्ञ07 ठड- 1310 को पूर्व में चोरी करना स्वीकार करते हुये रिंग रोड़ जंगल से बरामद करायी गयी। अभियुक्त सादाब की जानकारी करने पर पाया गया कि अभियुक्त सादाब घरों में चोरी के अपराध में दो बार व आर्म्स एक्ट में पूर्व में एक बार जेल जा चुका है। दोनों अभियुक्तगणों को मा0 न्यायालय पेश किया गया मा0 न्यायालय द्धारा दोनों अभियुक्तो को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा ।

 

नेहरू मेमोरियल का नाम बदलना सत्तासीन लोगों की मानसिक विकृति का ही एक नमूना हैरू राकेश राणा

टिहरी :
जिला कांग्रेस कमेटी टेहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा किनेहरू मेमोरियल का नाम बदलकर केंद्र की भाजपा सरकार ने अपनी विकृत मानसिकता का परिचय दिया है ,नेहरू एक विचारधारा है और विचारधारा ख़त्म नहीं की जा सकती। नेहरू सिर्फ कांग्रेस के एक नेता ही नही, बल्कि देश के लिये गर्व का प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा नेहरू ने धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को संविधान में शामिल करने तथा प्रधानमंत्री के रूप में उसको विकसित करने में नेहरू का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने धर्मनिरपेक्षता, स्वतंत्रता, समानता, बंधुता और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। देश को आधुनिक मशीनरी से सुसज्जित करने में भी उनका बड़ा योगदान रहा था। नेहरू जी के द्वारा लगातार शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य किया। यही कारण है कि बच्चों द्वारा उन्हें को चाचा कहा जाता है।
राजनीति में प्रतीकों का बड़ा महत्व होता है. यही वजह है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले से पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया. उसके बाद से प्रत्येक स्वतंत्रता दिवस पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं.
उन्होंने कहा कि नेहरू से प्रेरित होकर हमारे नेता राहुल गांधी  ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर की यात्रा में कहा था कि भारत वह है जो उन्होंने समझ रखा है। इसमें नदी, पहाड़, जंगल, खेत व करोड़ों भारतीय शामिल हैं। भारत माता की जय का अर्थ हैदृइन सबकी जय है।
उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता है उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण के साथ राजनीति में धर्मनिरपेक्षता की विशिष्ट नीति ग्रामीण क्षेत्र का विकास अंतरिक्ष अनुसंधान परमाणु ऊर्जा विज्ञान नीति वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ संवैधानिक मूल्यों की संरचना राजनीति द्वारा सामाजिक परिवर्तन कर देश को अग्रणी राष्ट्र की भूमिका में खड़ा किया।
लिहाजा आज की सरकार को इस तरह की ओछी मानसिकता से बाहर आकर देश के सर्वांगीण विकास में अपनी एक बड़ी लाइन खींच कर अपना यथा समय योगदान देना चाहिए।

परिवारवाद से त्रस्त और सम्मान की खातिर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने पकड़ी भाजपा की डगर,भाजपा मे आम सहमति से तय होते है प्रतिनिधि, जब कि कांग्रेस मे एक परिवार की निष्ठा जरूरी : चौहान

देहरादून 19 अगस्त ,

भाजपा ने परिवारवाद को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को परिवारवाद मे फर्क महसूस करने की जरूरत है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और यहाँ पर प्रत्याशी का चयन आम सहमति से होता है, जबकि कांग्रेस मे पंचायत चुनाव के लिए भी स्थानीय स्तर के बजाय हाईकमान से सब तय होता है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस और परिवारवाद को आम जनता और आम कांग्रेसी बखूबी जानते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्तर अथवा राज्यों मे अधिकांश बड़े नेताओं ने परिवारवाद से त्रस्त होकर ही भाजपा या दूसरे दलों अथवा अलग राह पकड़ी है। भाजपा ने कांग्रेस से आये कार्यकर्ताओ अथवा बड़े नेताओं को सम्मान दिया है और कांग्रेस को इसमें खुद का गुरुर देखने के बजाय पाश्चताप करने की जरूरत है, क्योंकि सम्मान भाजपा मे ही संभव है और यह भाजपा के संस्कार है। राज्य सरकार मे कई मंत्री कांग्रेस पृष्ठभूमि के है, लेकिन उन्होंने सम्मान के लिए ही भाजपा की राह पकड़ी और भाजपा मे कोई भी उपेक्षित नही रह सकता।
चौहान ने कहा कि केंद्रीय स्तर पर कांग्रेस के नेताओं का जी 24 भी परिवारवाद के विरोध की उपज माना जाता है। हर सरकार मे सुपर पीएम और राज्यो मे हाई कमान की अनुकंपा से सुपर सीएम रहे है। जहाँ तक भाजपा का सवाल है तो यहाँ पर प्रत्याशी, विधायक, सीएम या पीएम के लिए आम जीवन से जुड़ा व्यक्ति होता है।

चौहान ने कहा कि जबाब भाजपा से नही कांग्रेस को देने की जरूरत है कि आखिर क्या कारण है कि वहाँ न तो कार्यकर्ता और न ही नेता खुद को क्यों असहज मान रहे है। कांग्रेस के सामने तो आज देश भर मे अस्तित्व का संकट उत्पन्न हो गया है। कांग्रेस को तुष्टिकरण और परिवारवाद के बारे मे हाईकमान से चर्चा करनी चाहिए। क्योंकि कांग्रेस मे अगर दिखावे के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भी बदलाव हुआ तो रिमोट परिवार के पास ही रहता है।

उन्होंने कहा कि बागेश्वर मे असमय हो रहे चुनाव मे दिवंगत केबिनेट मंत्री चंदन राम दास की पत्नी को टिकट भी क्षेत्रीय जनता और कार्यकर्ताओ की सहमति से दिया गया है। चंदन राम दास अपने जीवन काल मे कभी चुनाव नही हारे और यह उनकी लोकप्रियता का पैमाना था। उनकी पत्नी भी उनके साथ हमेशा सेवा कार्यों मे लगी रही और इसी कारण कार्यकर्ताओ की पसंद बनी। जहाँ तक कांग्रेस का सवाल है तो वहाँ पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी ने कांग्रेस से किनारा कर लिया तो कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी का टोटा हुआ तो दूसरे दल से ही प्रत्याशी को मैदान मे उतारना पड़ा। इस सच्चाई को कांग्रेस जान बुझकर नजरंदाज करते हुए भाजपा पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है जो कि अस्वीकार्य है।

 

रायवाला पुलिस द्वारा नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत 22 पेट्टी अवैध अग्रेजी शराब और 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

रायवाला
थाना रायवाला पर सहायक पुलिस अधीक्षक ध्थाना प्रभारी रायवाला के निर्देशन मे गठित पुलिस टीम द्वारा अभियान के अनुपालन में दिनांक 19.08.23 को प्रतीतनगर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति वाहनो की चौकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति छिद्दरवाला की तरफ से कार में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर नेपाली तिराहे की तरफ आ रहा है ,जिस सूचना पुलिस द्वारा उक्त वाहन को नेपाली फार्म पर रोक लिया गया वाहन चौक किया गया तो उक्त वाहन मे अवैध अंग्रेजी शराब 22 पेटी (10 पेटी अंग्रेजी शराब मैंक डवल्स व्हिस्की पव्वे व 12 पेटी अंग्रेजी शराब 8 च्ड ॅभ्प्ैज्ञल् के पव्वे कुल -1056 पव्वे) बरामद हुये । उक्त सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0-185ध्2023 धारा- 60ध्72 आबकारी एक्ट मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।
सहायक पुलिस अधीक्षकध्थाना प्रभारी रायवाला द्वारा अभियुक्त से पूछताछ कि गयी तो अभियुक्त द्वारा बताया कि वह यह माल धनपाल सिह नेगी पुत्र स्व0 भीम सिह नेगी निवासी श्यामपुर ऋषिकेश पर अवैध तस्करी हेतु ले जा रहा था ।

अवधुत आश्रम के पास मुख्य सडक पर गश्त के दौरान 01 अभियुक्त को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुये थाना रायवाला पर मु0अ0सं0- 184ध्2023 धारा- 60 आब0 अधि0 बनाम अजिवा नाथ पंजीकृत किया गया ।

उक्त दोनों के सम्बन्ध मे विवेचना प्रचलित है तथा अभियुक्त उपरोक्त के आपराधिक इतिहास कि जानकारी कि जा रही है अभियुक्त को समय से मा0न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

भारतीय जनता पार्टी ने हल्द्वानी में शुरू किया वोटर चेतना महाअभियान ,र्प्त्येक विधानसभा में १० हजार वोटर जोड़ने का लक्ष्य

हल्द्वानी-

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने ष्वोटर चेतना महाअभियानष् में प्रत्येक विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं को दस हजार नए मतदाता बनाने का लक्ष्य सौंपा है । कुमाऊं मंडल स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , महामंत्री संगठन अजेय कुमार ,संयोजक सांसद अजय टम्टा , सह-संयोजक उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार , जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट , विकास शर्मा एवं कुंदन लटवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया ।

कमलुवागांजा रोड में एक निजी बैंक्वेट हाल में  ष्वोटर चेतना महाअभियान ष् की कार्यशाला का आयोजन किया गया , जिसमें कुमाऊं मंडल से सभी आठ सांगठनिक जिलों के जिलाध्यक्ष , जिला प्रभारी समेत वोटर चेतना महाअभियान के जिला संयोजक एवं सदस्यगण मौजूद रहे ।

उत्तराखंड समेत छह राज्यों के वोटर चेतना महाअभियान के प्रभारी श्राष्ट्रीय महामंत्रीश् दुष्यंत गौतम ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा राजनीतिक दल के कार्यकर्ता का काम वोट बनाना और वोट को अपने पक्ष में प्रभावित करना है । भारतीय जनता पार्टी के वोट बैंक को बनाये रखने के लगातार प्रयास करना हम सभी की जिम्मेदारी है। जिसके लिए आगामी दिनों में विधानसभा ,मंडल एवं बूथ स्तर पर जिले से पांच कार्यकर्ताओ को संयोजक एवं सदस्य नियुक्त किया गया है जिनकी टोली घर घर जाकर आम जनता से संपर्क कर नए मतदाता बनाने का काम करेगी , जिसके लिए पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा में 10 हजार नए मतदाता बनाने का लक्ष्य रखा है । प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कार्यकर्ताओ को नए मतदाताओं के पेपर तैयार करने उनके फॉर्म को भरने में उनकी मदद कर मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज कर आगामी चुनावों में भाजपा के पक्ष में उनका वोट पड़े इस धारणा से काम कर आम जनता का दिल भी जीतना है और चुनाव भी जीतना है ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा ष्वोटर चेतना महाअभियान ष् की समिति घर घर जाकर 1 जनवरी 2024 को जो भी युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते हैं उनके मतदाता पहचान पत्र बनाकर मतदाता सूची में शामिल करने का काम करेगी , कोई भी मतदाता छूट न जाये इसका विशेष ध्यान रखा जाए , और कार्यकर्ता विधानसभा वार निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्थानीय पार्टी के पदाधिकारी , मेयर , जिलापंचायत अध्यक्ष , ब्लॉक प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का सहयोग ले सकते हैं ।

कार्यशाला में पहुँचे लगभग 200 कार्यकर्ताओ को संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा वोटर चेतना अभियान की टोली इस अभियान में युवा मोर्चा , किसान मोर्चा , महिला मोर्चा ,अनुसूचित मोर्चा , अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों का सहयोग लेकर नए मतदाताओं को जोड़ने का काम करेंगे । और इस दौरान नए मतदाता के रूप में जुड़ने के लिए रचनात्मक सार्वजनिक कार्यक्रम भी आयोजित करें जिससे समाज के युवाओं में पहली बार वोट देने के प्रति उत्साह पैदा हो । जागरूकता के इन कार्यक्रमों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपलोड करने का काम कार्यकर्ता करें । संगठन महामंत्री ने कहा राज्य की सीमाओं से लगी हुई विधानसभाओं में वोटर की संख्या में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी की जांच पड़ताल कर चुनाव आयोग की जानकारी में देने का काम भी भाजपा कार्यकर्ता आगामी दिनों में करेगा ।

वोटर चेतना अभियान के संयोजक अल्मोड़ा पिथौरागढ लोकसभा सीट से सांसद अजय टम्टा ने कहा आगामी आने वाले निकाय , लोकसभा एवं पंचायत चुनावों में कोई भी नया मतदाता अपने मत का प्रयोग करने से चूक न जाये ऐसे प्रयास भाजपा कार्यकर्ताओ को करने हैं । वोटर चेतना महाअभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की ।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी ,राट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम , महामंत्री संगठन अजेय कुमार ,प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार , प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंदन लटवाल , ,सांसद अजय टम्टा , जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप बिष्ट , प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट समेत कुमाऊं मंडल से आये भाजपा जिलाध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

लोकसभा चुनावों की तैयारी का दूसरा चरण कल हरिद्वार में होगा आरंभ

देहरादून 11 अगस्त,

भाजपा, लोकसभा चुनावों में सक्रियता के मद्देनजर जिला पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा चरण कल हरिद्वार में आरंभ करने जा रही है । इस दो दिवसीय शिविर में पार्टी प्रदेश प्रभारी, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद समेत तमाम शीर्ष पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन विभिन्न सत्रों में मिलने वाला है |

प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं की भांति पार्टी समय समय पर अपने जनप्रतिनिधियों के लिए भी अभ्यास वर्ग का आयोजन करती है | जिसमे प्रतिभागियों को संगठन की रीति नीति एवं विचारों के साथ जनकल्याण की योजनाओं के क्रियान्वहन और जनता से समन्वय बनाते हुए पार्टी के राजनैतिक लक्ष्यों को हासिल करने की कार्ययोजना पर चर्चा की जाती है | इसी क्रम में हाल ही में पार्टी के कुमायूं मंडल के जिला पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग 5-6 अगस्त को रामनगर में संपन्न हुआ है । अब गढ़वाल मण्डल के जिला पंचायत सदस्यों का अभ्यास वर्ग हरिद्वार सिडकुल स्थित होटल गार्डनिया में 12-13. अगस्त को होने जा रहा है |

इस शिविर में केंद्र से पार्टी के प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम के साथ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संघठन पूर्व सीएम एवम हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज और पंचायती राज के प्रमुख विशेषज्ञों समेत वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी प्रमुखता शिरकत से करेंगे | इस दौरान सभी वक्ता विभिन्न सत्रों मे पार्टी, सरकार और जनसरोकारों को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए भविष्य की कार्ययोजना को लेकर मार्गदर्शन देंगे |

चौहान ने बताया कि शिविर में पार्टी का इतिहास, विचारधारा व पंच निष्ठा, पंचायती राज की भूमिका, जनता से बेहतर संवाद और समन्वय, केंद्र एवम राज्य सरकार की गरीब और ग्रामीण कल्याण योजनाएं, संगठन विस्तार में जिला पंचायत सदस्यों की भूमिका आदि तमाम विषयों पर प्रमुख वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा । चूंकि पार्टी पंचायत प्रतिनिधियों को जनता तक सरकार के कामों को पहुंचाने और उन्हे इनका लाभ पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी मानती है | ताकि सांगठनिक विचारों के साथ राज्य और देश को विकास के मार्ग पर तीव्र गति से आगे बढ़ाने में उनका अधिक से अधिक सहयोग लिया जा सके |

कांग्रेस को नही मिल रहा प्रत्याशी, दूसरे दलों मे हो रही ढूंढ: भट्ट

 

देहरादून 11 अगस्त।

16 अगस्त को भारी जन समर्थन के साथ भाजपा प्रत्याशी बागेश्वर मे करेगा नामांकन

भाजपा बागेश्वर उपचुनाव मे मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में 16 अगस्त को व्यापक जन समूह के साथ पार्टी प्रत्याशी का नामांकन करेगी।फिलहाल पार्टी ने 3 नामों का पैनल केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड के समक्ष भेज दिया है जिस पर विचार के उपरांत शीघ्र ही पार्टी उम्मीदवार के नाम पर मुहर लग जायेगी ।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता मे उन्होंने कहा कि वीरवार को राज्य चुनाव समिति ने विचार विमर्श के बाद 3 शीर्ष नामों को केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेज दिया है । संभवत शीघ्र ही पार्टी पार्लियामेंट्री बोर्ड नामों पर विचार कर उम्मीदवार की घोषणा कर देगा ।
उन्होंने बताया, संगठन ने प्रत्याशी के नामांकन की तैयारी शुरू कर दी है जिसके अनुसार 16 अगस्त को अपार जनसमूह के साथ पार्टी प्रत्याशी का नामांकन किया जायेगा । इस दौरान मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।
भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सहमति और जनभावनाओं के अनुरूप उम्मीदवार उम्मीदवार तय किया जायेगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास जीवनपर्यंत बागेश्वर क्षेत्र की भलाई के लिए काम करते रहे हैं लिहाजा स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं में उनके परिवार के प्रति सद्भावना होना तय है । पार्टी वहां कार्यकर्ताओं की सहमति से ऐसे उम्मीदवार को खड़ा करेगी जो स्वर्गीय दास के अधूरे कार्यों को पूरा कर जनभावनाओं पर खरा उतरे।

उन्होंने कांग्रेस की चुनौती को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा सकारात्मक राजनीति करते हुए जीतने के लिए और कांग्रेस हारने के लिए चुनाव लड़ती है। हम पूर्व निधारित नीति के अनुसार पार्टी प्रत्याशी का चयन करते हैं और कांग्रेस अपनी पार्टी के अंदर और बाहर उम्मीदवार ढूंढती है । उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस को आज अपनी पार्टी में ही कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा है और मीडिया के माध्यम से जानकारी आ रही है कि वे उम्मीदवार दूसरी पार्टी से आयात करने वाले हैं । दोनों पार्टियों में सोच का यही फर्क हमे रिकॉर्ड मतों से जिताने वाला है और कांग्रेस की एक बार फिर से जमानत जब्त होने वाली है ।
भट्ट ने सड़कों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी वीडियो को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री धामी के बेहतर प्रबंधन में मानसूनी आपदा के बावजूद आज प्रदेश की सड़के मात्र घंटे दो घंटे में खोल दी जाती हैं । उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को अपना जमाना याद करना चाहिए जब एक एक महीने तक सड़के बंद रहती थी । उन्होंने सलाह देते हुए कहा, सड़क बंद के साथ सड़क खुलने की वीडियो भी उन्हे डालनी चाहिए ताकि बाहर से आने वाले लोग भ्रमित न हो और राज्य की छवि प्रभावित नही हो ।