HomeDehradunविकास योजनाओं के लिए ₹1344 करोड़ की स्वीकृति,योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा

विकास योजनाओं के लिए ₹1344 करोड़ की स्वीकृति,योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को गति देने के लिए विभिन्न योजनाओं हेतु कुल ₹1344 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इन योजनाओं में विद्युत, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, पार्किंग, न्यायालय परिसर, बद्री गाय संरक्षण तथा जिला योजनाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले के बिठौरिया क्षेत्र में नलकूप निर्माण, कपकोट में विद्युत सब स्टेशन स्थापना तथा देहरादून कैंट क्षेत्र में बंच केबिल कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति दी है। वहीं उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क एवं तालाब सौंदर्यीकरण के लिए ₹25 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग के रैतोली में ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यालय भवन निर्माण के लिए ₹3.85 करोड़ तथा भराड़ीसैंण क्षेत्र में बद्री गाय संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ₹30.03 करोड़ की मंजूरी दी है।

इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला योजना मद में ₹1018 करोड़ जिलाधिकारियों के नियंत्रण में रखने, घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली टैरिफ छूट हेतु ₹100 करोड़ के बजट प्रावधान तथा पिटकुल की विभिन्न योजनाओं के लिए पहली किश्त जारी करने को भी स्वीकृति दी गई है।

पर्यटन विभाग के तहत कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग के नाबीढांग में 09 इग्लू हट निर्माण, जामणीखाल में पार्किंग निर्माण तथा ऊखीमठ पिंगलापानी योजना को भी मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular