HomeDehradunब्लॉक प्रमुख संगठन के प्रतिनिधियों ने मंत्री भरत सिंह चौधरी से की...

ब्लॉक प्रमुख संगठन के प्रतिनिधियों ने मंत्री भरत सिंह चौधरी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। ब्लॉक प्रमुख संगठन उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा विभिन्न मांगों और क्षेत्रीय समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।

काबीना मंत्री भरत सिंह चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय संगठनों के सुझावों को गंभीरता से लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास का रास्ता गांवों और विकास खंडों से होकर गुजरता है तथा इसमें ब्लॉक प्रमुखों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है।

इस अवसर पर राजीव कंडारी सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कई ब्लॉक प्रमुख उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular