HomeDehradunभाजपा में लगातार दूसरे दिन बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता...

भाजपा में लगातार दूसरे दिन बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल

देहरादून, भाजपा की नीतियों और केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया।

इस अवसर पर कुंदन परिहार ने कहा कि भाजपा का बढ़ता परिवार और जनाधार वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की लगातार तीसरी जीत का संकेत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी से संकल्प लेकर जुटना होगा, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में राज्य में लगातार तीसरी बार भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बने।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र और टिहरी के कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। इनमें राजेंद्र सिंह पंवार, ग्राम प्रधान सावित्री देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह, वार्ड सभासद विजय सिंह पंवार सहित प्रेम सिंह चौहान, लोक सिंह चौहान, चैन सिंह चौहान, सुंदर सिंह चौहान, हरीपाल सिंह चौहान, बिजेंद्र सिंह चौहान, बलदेव सिंह सजवाण, मातवर सिंह सजवाण, मनोज सिंह सजवाण, लक्ष्मण सिंह जियाला, सुम्बेश्वरी देवी, कलावती देवी, कमल सिंह नेगी और कृष्ण सिंह चौहान प्रमुख रहे।

नए सदस्यों ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, नलिन भट्ट समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों का माल्यार्पण कर भाजपा परिवार में स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular