HomeCrimeऑपरेशन प्रहार: विकासनगर में जुआ और सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, पांच...

ऑपरेशन प्रहार: विकासनगर में जुआ और सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, पांच गिरफ्तार

देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नेतृत्व में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत विकासनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने और मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाने के आरोप में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर बाडवाला आरामशीन के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यासीन, सूली, असगर अली और बल बहादुर के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 16,650 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।

इसी दौरान पुलिस को सहारनपुर बस स्टैंड, विकासनगर के पास एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा खिलाए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी शराफत अली को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1,560 रुपये नकद, पॉकेट डायरी, गत्ता और पेन बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलाता था और जीतने वाली रकम में से अपना कमीशन काटकर शेष धनराशि संबंधित व्यक्ति को देता था।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में धारा 13G एक्टके तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी डाकपत्थर सतेन्द्र सिंह, कांस्टेबल पदम सिंह, पवन सिंह बिष्ट और सुरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular