HomeDehradunभाजपा ने सीबीआई जांच और दोबारा परीक्षा को छात्रों के भरोसे का...

भाजपा ने सीबीआई जांच और दोबारा परीक्षा को छात्रों के भरोसे का माध्यम बताया, विपक्ष की बयानबाजी पर जताया रोष

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेसी आरोपों को निराधार कर कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार युवाओं के भविष्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में युवाओं को राज्य के इतिहास में सबसे अधिक नौकरियां दी गई हैं, जिसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल का आरोप नहीं लगा।
भट्ट ने बताया कि राज्य सरकार ने नकल रोकने के लिए कठोर कानून लागू किए हैं और नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। हालिया यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा में नकल की घटना के बाद सीबीआई जांच और परीक्षा निरस्तीकरण के निर्णय से छात्रों के मन की शंका दूर करने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा सरकार ने परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सर्वोत्तम कदम उठाए हैं। इसलिए सभी पक्षों से अपील है कि वे धैर्य रखें और जांच के नतीजों का इंतजार करें।
प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों में परीक्षा व्यवस्था में नकल और पेपर लीक के मामले आम थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके विपरीत, वर्तमान सरकार की कड़ी मेहनत से अब परीक्षा प्रक्रिया पर भरोसा बना है, जो विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को मंजूर नहीं।
महेंद्र भट्ट ने अंत में कहा प्रदेश की जनता और युवा मुख्यमंत्री धामी और उनकी सरकार की नीयत पर पूरा भरोसा रखते हैं, चाहे विपक्ष कितनी भी कोशिश कर ले।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular