HomeDehradunदेहरादून में 14 अप्रैल को देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड में होगी पीएम...

देहरादून में 14 अप्रैल को देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड में होगी पीएम मोदी की विशाल जनसभा

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। जिसके चलते शासन- प्रशासन के स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई है। इस दौरे में पीएम मोदी जहां एक ओर दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे तो वहीं, दूसरी ओर देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिसको लेकर महिंद्रा ग्राउंड में तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। पीएम के दौरे में अब महज एक हफ्ते का ही वक्त बचा है। ऐसे में जनसभा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को उत्तराखंड आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी उत्तराखंड वासियों को दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे समर्पित करेंगे। साथ ही तमाम योजनाओं और परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगे। तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करने के साथ ही उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर मौजूद मां डाट काली माता के दर्शन भी करेंगे।
इसके बाद देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर बीजेपी संगठन के स्तर से तैयारियां तेज हो गई हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर बीजेपी नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है। विशाल जनसभा में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हों और पीएम के संबोधन की सुने इसके लिए बीजेपी संगठन रणनीतियां तैयार कर रही है।
देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड में होने वाला विशाल जनसभा आगामी साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी बेहद खास माना जा रहा है। क्योंकि, इस जनसभा के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर सकते हैं। जबकि, विधानसभा चुनाव से पहले एक साल का वक्त चुनावी साल का होता है। जिसमें सरकार और संगठन चुनाव की रणनीतियों के तहत काम करती है।
यही वजह है कि पीएम मोदी के इस जनसभा को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। क्योंकि, पीएम मोदी जनसभा के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं में नई जोश भरेंगे। ताकि, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ काम करें। फिलहाल, तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular