देहरादून,
सफाई व्यवस्था नही सुधरी तो होगा लाइसेंस निरस्त
90 स्थानों पर नियमित कूड़ा उठान के दिये निर्देश
15 दिन में कूड़ा उठान कंपनियों की करेंगे समीक्षा जिला अधिकारी
जनता से की अपील नही हो रहा कूड़ा उठान तो करें शिकायत लिया जायेगा एक्सन जिला अधिकारी बंसल
देहरादून नगरनिगम परिसर में बनेगी आटोमेटिक पार्किंग जिला अधिकारी सविन बंसल,
नगर निगम देहरादून में चलाया गया विशेष स्वच्छता कार्यक्रम,
नगर निगम देहरादून की ओर से सरस्वती विहार में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और विधायक उमेश शर्मा काउ ने शिरकत की इस दौरान उन्होने सड़क पर झाडू लगा कर सफाई का सन्देश देते हुए पर्यावरण मित्रों का उत्साहवर्धन किया गया साथ ही लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई..साथ ही कार्यक्रम में फागिंग कराने के साथ ही क्षेत्र में लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक भी किया गया।
मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अविनाश खन्ना ने बताया कि नगर निगम की ओर से जगह जगह विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके तहत सवच्छता के साथ ही लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करना है

