HomeUttarakhandकॉर्बेट से सटे रामनगर कोसी बैराज के पास राजमार्ग पर बाघ के...

कॉर्बेट से सटे रामनगर कोसी बैराज के पास राजमार्ग पर बाघ के अपने शिकार के साथ दिखने से मार्ग किया गया बंद

रामनगर(संवाददाता),

वन प्रभाग के अपर कोसी बीट कोसी बैराज के पास सड़क के किनारे टाइगर के अपने मारे हुए शिकार के साथ देखे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं मौके पर वनकर्मियों ने सुरक्षा के चलते राजमार्ग को करवाया बंद, बताया जा रहा है कि कल बाघ द्वारा एक गाय का शिकार किया हुआ था जिसको खाने के लिए बाघ इस क्षेत्र में बना हुआ है.

रामनगर हल्द्वानी राज्य मार्ग पर सड़क किनारे जंगल में टाइगर ने एक गाय को कल अपना निवाला बनाया था और आज फिर टाइगर उसे खाने के लिए आज फिर उस स्थान में आकर अपने मारे गए शिकार के बगल में काफी देर से टाइगर वहां पर बैठा हुआ है,

वही टाइगर को वॉकिंग पर निकले राहगीरों द्वारा देखा गया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना वन विभाग को दी,वन विभाग की टीम के साथ ही पुलिस प्रशासन भी सूचना पर पहुंच गया।

रामनगर वनप्रभाग के रेंज अधिकारी शेखर तिवारी भी मौके पर पहुंचे और बताया यह बाघ कल से घूमता हुआ दिखाई दिया है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular