Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeDehradunउत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज सुबह 11 बजे से होगा आहूत

उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज सुबह 11 बजे से होगा आहूत

उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल यानि आज 11 बजे से आहूत होगा। ऐसे में प्रस्तावित विधानसभा सत्र को लेकर पुलिस ने देहरादून शहर का यातायात प्लान तैयार किया है। इसके साथ पुलिस की ब्रीफिंग भी कर ली गई है। जिसमें साफ कहा गया है कि डयूटी के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
देहरादून में पुलिस ने विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होने से खत्म होने तक का ट्रैफिक प्लान जारी किया है। विधानसभा सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन आदि के मद्देनजर यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए देहरादून के कई स्थलों पर बैरियर प्वॉइंट निर्धारित किए गए हैं।
विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सुरक्षा में नियुक्त किए गए पुलिस बल की आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग के दौरान सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपना आचरण संयमित रखने, किसी भी प्रकार की अनावश्यक टिप्पणी न करने और किसी भी प्रकार का विवाद होने पर तत्काल उसकी जानकारी अपने प्रभारी अधिकारी को देने के संबंध में बताया गया। साथ ही लापवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular