Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeDehradunमहिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में उत्तराखंड को शीर्ष पर लाने की...

महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में उत्तराखंड को शीर्ष पर लाने की जिम्मेदार भाजपा सरकार:धस्माना

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के कल आहूत विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस में भाजपा सरकार व पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। धस्माना ने भाजपा पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को तर्ज पर उत्तराखंड की भाजपा सरकार भी महिला आरक्षण के नाम पर उत्तराखंड की जनता और विशेष कर महिलाओं की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि देशे की संसद ने वर्ष २०२३ में ही महिलाओं के लिए संसद व विधानसभाओं में ३३ प्रतिशत आरक्षण का बिल पास कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के हस्ताक्षर से उसे कानून बना दिया किंतु उसको लागू करने की राह में भाजपा सरकार ने हो उसमें जनगणना व परिसीमन का अड़ंगा लगा दिया था। धस्माना ने कहा कि हाल ही में लोकसभा का विशेष सत्र आहूत कर केंद्र की एनडीए सरकार ने महिला आरक्षण के नाम पर देश के संघीय ढांचे को तहस नहस करने की नियत से बिना विपक्ष को विश्वास में लिए एक विधेयक पेश किया जिसमें बिना जातीय जनगणना के पूर्ण हुए ८५० लोक सभा सीटें बनाने का मसौदा शामिल था संसद में पारित करवाने का प्रयास किया जिसे एकजुट विपक्ष ने पास नहीं होने दिया। धस्माना ने कहा कि कांग्रेस का आज भी स्पष्ट मानना है कि अगर केंद्र सरकार की नियत महिलाओं। को आरक्षण देने की है तो वह आज की तिथि में लोकसभा की वर्तमान संख्या ५४३ पर ही महिला आरक्षण लागू कर दे और साथ ही देश की सभी विधानसभाओं में भी वर्तमान सीटों पर यह बात लागू हो जाए किन्तु वास्तव में भाजपा ऐसा कतई नहीं चाहती बल्कि वो महिला आरक्षण की आड़ में बिना जाति जनगणना के लोक सभा की सीटें ५४३ से बड़ा कर ८५० करना चाहती है जो देश की वंचित पिछड़े समाज के साथ धोखे बाजी है इसलिए कांग्रेस समेत देश का सारा विपक्ष ने एक जुट हो कर केंद्र सरकार व भाजपा की इस साजिश को विफल कर दिया। धस्माना ने कहा कि केंद्र सरकार के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए अब प्रदेश की सत्ताधारी दल भाजपा ने २८ अप्रैल को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया है जिसमें कोई विधाई कार्य नहीं होगा केवल जनता को गुमराह करने के लिए कोई निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी है किन्तु कांग्रेस पार्टी राज्य की महिलाओं के खिलाफ भाजपा राज में बड़े अपराध ,अंकिता भंडारी प्रकरण से लेकर सल्ट , चम्पावत, संतरेशा हरिद्वार, आईएसबीटी बालिका रेप कांड व पलटन बाजार में गला रेत कर हुई तमाम घटनाओं पर पार्टी विधायकगण सरकार पर हल्ला बोलेंगे । धस्माना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता गांव गांव जा कर महिला आरक्षण पर भाजपा की पोल पट्टी खोलेंगे। धस्माना ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश भर के अंदर ब्लॉक स्तर पर महिला पंचायतें व संवाद कार्यक्रम रखा जाएगा जिसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता महिलाओं के मुद्दों पर भाजपा सरकार की अकर्मण्यता व महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में भाजपा के दायित्वधारियों व पदाधिकारियों की संलिप्तता उजागर करेंगे।
कैबिनेट मंत्री खजानदास के सुपुत्र के विवाह में राजाजी नैशनल पार्क में नियमों के विपरीत शादी समारोह आयोजित किए जाने के मुद्दे पर धस्माना ने कहा कि चाहे कोई मुख्यमंत्री हो मंत्री हो विपक्ष का नेता हो या अधिकारी हो नियम सभी के लिए बराबर हैं और सभी को उनका पालन करना चाहिए। धस्माना ने एक क्लब बार में समय सीमा के बाद बार खुलने के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही को गढ़वाल के आईजी द्वारा रखवाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब बाढ़ हो खेत को खाएगी तो कोई क्या हो करेगा। उन्होंने इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल व उपाध्यक्ष पूनम कंडारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular