Tuesday, April 14, 2026
spot_img
HomeCrimeदर्जाधारी राज्यमंत्री रजनी रावत की जांच किये जाने की मांग

दर्जाधारी राज्यमंत्री रजनी रावत की जांच किये जाने की मांग

 ट्रांसजेंडर निशा चौहान ने दर्जाधारी राज्यमंत्री रजनी रावत की जांच किये जाने की मांग सरकार से की है।
यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दिनों दून के सहस्त्रधारा रोड, निकट विश्वनाथ कॉलोनी मुख्य मार्ग पर एक अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक घटना घटित हुई, जिसमें दर्जाधारी राज्य मंत्री रजनी रावत के द्वारा अपने निजी गुंडा गिरोह के साथ मिलकर ट्रांसजेंडर निशा चौहान तथा उनके साथ मौजूद अन्य पर सरेआम हमला कर लाठी डंडों से मारपीट की गई है और किसी के पैर में हाथ में सिर पर चोटे आई है और पैर फ्रैक्चर हो गये है।
उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर आघात है, बल्कि कानून व्यवस्था की भी खुली अवहेलना है। उन्होंने कहा कि यह विशेष रूप से चिंताजनक है क्योंकि निशा चौहान को उत्तराखंड हाईकोर्ट से सुरक्षा प्राप्त है, उन्होंने कहा कि बावजूद इसके उन पर हमला किया गया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
उन्होंने कहा कि शिकायत के अनुसार, शाम पांच से साढ़े छह बजे के बीच जब निशा चौहान, बनी राणा, अदिति शर्मा, तनु , सूमी राजपूत, आदि लोग सहस्त्रधारा रोड की ओर जा रहे थे, तभी दर्जाधारी राज्य मंत्री राजनी रावत और उनके समर्थकों ने तीन गाड़ियों में आकर उनकी गाड़ी को घेर लिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। उन्होंने कहा कि घटना का वीडियो भी मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा रिकॉर्ड किया गया है, और इस संबंध में रिपोर्ट थाना व रायपुर में दर्ज की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को रजनी रावत की जांच करनी चाहिए। इस अवसर पर ट्रांसजेंडर समुदाय की बनी राणा ने कहा कि सबसे गंभीर चिंता का विषय यह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऐसे व्यक्ति को दर्जाधारी राज्य मंत्री पद कैसे सौंप दिया गया और क्या सरकार ऐसे अपराधियों को संरक्षण देकर समाज को अस्थिर करने की दिशा में बढ़ रही है। और उन्होंने उनके किन्नर होने पर भी सवालिया निशान खड़े किये है और उन्होंन रजनी रावत को दर्जाधारी राज्य मंत्री पद से तत्काल बर्खास्त किया जाये और रजनी रावत की जांच की जाये। इस अवसर पर अनेक ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular