HomeCrimeदेहरादून रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड, दसवां आरोपी भी गिफ्तार

देहरादून रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड, दसवां आरोपी भी गिफ्तार

देहरादून रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड में 40 हजार रुपए के शराब के बिल को लेकर बार में हुआ था विवाद
देहरादून: राजधानी देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में पुलिस ने दसवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सभी के सभी दस आरोपी पकड़े जा चुके है। दसवें आरोपी का नाम वैभव कुमार है, जो हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है। वैभव कुमार को पुलिस ने देहरादून से राजपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि 9 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन दसवां आरोपी वैभव कुमार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई थी, लेकिन वो हाथ नहीं आ रही है। हालांकि सोमवार 6 अप्रैल को जैसे ही पुलिस को वैभव कुमार के बारे में जानकारी लगी तो टीम ने देरी किए बिना अपना जाल बिछाया और आरोपी वैभव कुमार को देहरादून से राजपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
कुठालगेट गेट के पास जेन-जी रेस्टोरेंट पहुंचे है, जहां पर आरोपियों ने शराब पी और खाना था। इस दौरान आरोपियों का बिल करीब 40 हजार रुपए का बना। आरोप है कि बिल को लेकर उनकी रेस्टोरेंट के स्टॉफ के साथ बहस हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस भी हुई थी। हालांकि देर रात को तो ये मामले जैसे-कैसे शांत हो गया था, लेकिन आरोपियों ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को देख लेने की धमकी दी थी।
बताया जा रहा है कि 30 मार्च सुबह को फिर से रेस्टोरेंट का स्टाफ और रात को विवाद करने वाले ग्राहक फिर से आमने सामने आ गए। इस दौरान फार्च्यूनर कार में मौजूद रेस्टोरेंट का स्टाफ अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा। वहीं रात को झगड़ा करने वाले ग्राहक भी काली स्कॉर्पियो से फार्च्यूनर कार का पीछा करने लगे. इस दौरान दोनों कारे जोहड़ी गांव की रोड पर पहुंच गई।
आरोप है कि स्कॉर्पियो में बैठे लोग आगे चल रहे फार्च्यूनर कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे। तभी वहां मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को एक गोली लग जाती और उनकी मौके पर ही मौत हो जाती थी। सुबह 6.30 बजे हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। तभी से पुलिस आरोपियों को तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों (स्कॉर्पियो और फार्च्यूनर कार में सवार लोग) सभी दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मुकदमे में नामजद सभी 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी 10 आरोपियों को हत्या की धाराओं में ही रिमांड लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को सजा दिलाने के लिए काफी क्षमता से पैरवी की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार,
मोहम्मद अखलाक उर्फ साबिर पुत्र मोहम्मद सगीर,
संदीप कुमार पुत्र जगदीश सिंह,
आदित्य चौधरी पुत्र अंकुर चौधरी,
आदेश गिरी,
समीर चौधरी,
मोहित अरोड़ा,
शान्तनु त्यागी,
काविश हुसैन त्यागी,
वैभव कुमार,

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular