HomeCrimeएसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर एक और बड़ी कार्रवाई,...

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर एक और बड़ी कार्रवाई, 519 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री की “ड्रग्स फ्री देवभूमि” की परिकल्पना को साकार करने के लिए देहरादून पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में सहसपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को 519 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहसपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

पुलिस टीम ने 6 जून 2026 को शीतला नदी पुल से आगे जामनखाता रोड स्थित आम के बगीचे के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 519 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी आशिक पुत्र हमीद निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोतवाली सहसपुर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पूर्व में गौकशी के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ सहसपुर थाने में गौकशी सहित अन्य आपराधिक मामलों के कई अभियोग दर्ज हैं।

देहरादून पुलिस का कहना है कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular