Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeआरोप10 जून को सचिवालय का घेराव करेंगें अधिवक्ता

10 जून को सचिवालय का घेराव करेंगें अधिवक्ता

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने कहा है कि यूसीसी में ऑनलाइन वसीयत, विवाह पंजीकरण और पेपरलेस रजिस्ट्री को प्रारम्भ किया जा रहा है, जिस कारण से पूरे उत्तराखंड के अधिवक्ता समुदाय में रोष हैं और इसके विरोध में दस जून को सचिवालय कूच कर घेराव किया जायेगा।

यहां कचहरी स्थित बार एसोसिएशन के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समुदाय की जीविका और हितों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि दस जून को प्रातः ग्यारह बजे सम्पूर्ण उत्तराखंड की विभिन्न बार एसोसिएशन के अधिवक्ता एकत्रित होकर बार एसोसिएशन देहरादून के नेतृत्व में सचिवालय का घेराव करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिसमें बार एसोसिएशन देहरादून के समस्त अधिवक्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है और उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि जो अधिवक्ता सचिवालय घेराव में उपस्थित नहीं रहेगा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि समस्त अधिवक्तागण न्यायालयों एवं कार्यालयों में कार्य से पूर्णतः विरत रहेंगें। उन्होंने कहा कि इस दिन बस्ते, टाइपिंग, स्टाम्प वैंडर आदि पूर्णतः बन्द रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पचास हजार टाइपिस्ट है जिनका काम प्रभावित हो रहा है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव राजबीर सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular