Saturday, February 7, 2026
spot_img
Homeकाशीपुरदो उपनिरीक्षक निलंबित, 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दो उपनिरीक्षक निलंबित, 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

काशीपुर। पैगा गांव निवासी किसान सुखवंत सिंह पुत्र तेजा सिंह ने 10 जनवरी की रात हल्द्वानी के देवभूमि होटल में आत्महत्या कर ली। मृतक के साथ हुई करोड़ों की धोखाधड़ी और जमीन के रजिस्ट्री न होने के कारण किसान ने आत्महत्या की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने कोतवाली आइटीआइ के दो उपनिरीक्षकों कुन्दन सिंह रौतेला और प्रकाश बिष्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारी पुलिस लाइन में रहेंगे और वित्तीय नियमों के तहत जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करेंगे। वहीं चौकी पैगा पर तैनात 10 अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया।
इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने मृतक के परिजनों से मिलकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार पैगा गांव में श्मशान घाट पर किया गया।
पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर कुल 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें प्रॉपर्टी डीलर और उनके सहयोगियों के नाम शामिल हैं, जिनके खिलाफ धोखाधड़ी और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के आरोप हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच में जुटी है।
एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular