HomeUttarakhandचार धाम यात्रा को लेकर परिवहन विभाग तैयार

चार धाम यात्रा को लेकर परिवहन विभाग तैयार

देहरादून,

चार धाम यात्रा को लेकर यात्रा से जुड़े सभी विभाग सक्रिय रूप से कार्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं यात्रा के दौरान किसी तरह की सुविधा का सामना तीर्थ यात्रियों को ना हो उसको लेकर विभिन्न तरह की कार्य योजना तैयार की जा रही है इसी क्रम में परिवहन विभाग द्वारा 4 अप्रैल से ग्रीन कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है ,अब तक लगभग 2500 ग्रीन कार्ड बनकर तैयार हो गए हैं परिवहन विभाग की माने तो लगभग 25 से 30000 के लगभग ग्रीन कार्ड बनने की संभावनाएं दिखाई दे रही है इसके साथ ही परिवहन विभाग द्वारा सभी दफ्तरों को ग्रीन कार्ड बनाएं जाने के लिए अधिकृत किया गया है ।

चार धाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड आने वाले वाहनों के लिए चार हाईटेक चेक पोस्ट बनाए गए हैं जिनमें यात्रियों के विश्राम के साथ-साथ वाईफाई की सुविधा पानी की सुविधा और टॉयलेट की सुविधा को तैयार किया गया है, इसी क्रम में सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक सटल सेवा दी जा रही है जो की 5 किलोमीटर की सक्रिय सड़क होने के कारण पिछले वर्ष लगभग 8:30 लाख से 9 लाख यात्रियों को यह सेवा दी गई इस बार 10 से 12 लाख तीर्थ यात्रियों को सटल सेवा देने की योजना तैयार की गई है इसके लिए लगभग ढाई सौ गाड़ियों को लिस्टिंग भी किया जा चुका है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular