उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को को लेकर देश भर के श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। वही उत्तराखंड के ऊखीमठ में स्थिति भगवान तुंगनाथ धाम में मात्र 24 दिनों में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 20 हजार से अधिक पहुंच गया है! तुंगनाथ धाम में प्रति दिन 7 सौ से 8 सौ तीर्थ यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
मन्दिर समिति के सी ओ विजय प्रसाद थपलियाल के निर्देशन पर तुंगनाथ धाम मे तैनात अधिकारियो, कर्मचारियो द्वारा तुंगनाथ धाम पहुँचने वाले तीर्थ यात्रियो को बेहतर सुविधा देने के भरसक प्रयास किये जा रहे है ।
तुंगनाथ धाम में मात्र 24 दिनों में 10 हजार 698 , पुरूषों, 8 हजार 296 महिलाओं, 1 हजार 803 नौनिहालों , 81 साधु – सन्यासियो व 11 विदेशी सैलानियो सहित 20 हजार 879 तीर्थ यात्री तुंगनाथ धाम में पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना कर चुके हैं! उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु जय शंकर, जय महादेव के उदघोषो के साथ तुंगनाथ धाम पहुंचने से तुंगनाथ धाम का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा तुंगनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर रौनक बनी हुई ।


