Sunday, April 12, 2026
spot_img
HomeUttarakhandजिलाधिकारी संदीप तिवारी ने चमोली में कोविड से सम्बंधित व्यवस्थाओं का लिया...

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने चमोली में कोविड से सम्बंधित व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भारत सरकार से कोविड से सबंधित प्राप्त एडवाइसरी के क्रम में जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने चमोली में कोविड से सम्बंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जिला अस्पताल सहित जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ,साथ ही जिलाधिकारी ने सभी डॉक्टरो से चिकित्सालयों में बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, कोविड जांच किट, मास्क की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियोँ को आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए कि इनफ़्लूइंजा से बीमार संदिग्ध पेसेंट का नाम, मोबाइल नंबर, पता, उनकी संख्या व उनकी ट्रेवल हिस्ट्री का आवश्यक रूप से दस्तावेज अपने पास रखें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रो में रैपिड एंटीजेन जाँच किट उपलब्ध करवाये। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रो में ऑक्सीजन सिलेंडर, पल्स ऑक्सीमीटर की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पीएचसी देवाल के डॉक्टर विजय वृत्त को अस्पताल से अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिन का वेतन काटने और सर्विस ब्रेक करने के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular