नरेन्द्रनगर,टिहरी
प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला अधिकारी मयूर दीक्षित की पहल पर विकासखंड चंबा के देवरी-तल्ली गांव के ग्रामीणों ने प्राकृतिक जल स्रोतों के संवर्धन व भारी भूस्खलन से बचाव के लिए चेक डैम निर्माण के कार्य में डीएम ने गैंती/फावड़ा चलाकर , एक अनोखी मिसाल पेश की है, डीएम की इस कार्यशैली से ग्रामीणों बेहद उत्साहित नजर आये, इतना ही नहीं जिला अधिकारी ने गांव में चौपाल लगाकर जन समस्याएं भी सुनी, तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को जन समस्याओं की निपटिने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी का कहना था कि मानसून से पूर्व प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण व संवर्धन किया जाना बेहद जरूरी है, ताकि भीषण गर्मी में पानी की कमी से निपटा जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि बनाग्नि की घटनाओं को, अंजाम देने वाले कतई बख्शे नहीं जाएंगे, इसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है।
इस मौके पर जिला अधिकारी ने ग्रामीणों से बिजली, पानी,पाँली हाउस, खाद्य राशन,स्वास्थ्य, बाल विकास व शिक्षा आदि को लेकर जानकारी भी प्राप्त की, ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने गांव में पुन: राशन कार्डों व सोलर लाईट का सर्वे कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जंगली जानवरों द्वारा खेती-बाड़ी को हो रहे नुकसान से बचाव के लिए किए गए फेंसिंग कार्य के चलते डीएम ने ग्रामीणों को मक्का व मटर की खेती करने को कहा।
इस मौके पर सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी, मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट, डीपीआरओ एम ए खान सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


