HomeUttarakhandभारतीय सेना को मिले 419 जांबाज अफसर  

भारतीय सेना को मिले 419 जांबाज अफसर  

IMA देहरादून की पासिंग आउट परेड में देश की सेना को 419 जांबाज अफसर मिल गए हैं। हमारे देश के साथ ही 9 मित्र देशों के 32 जेंटल मैन कैडेट भी पास आउट हुए हैं और ये भविष्य में अपने देश की सेनाओं की कमान संभालेंगे। इस तरह विदेशी कैडेट्स को मिलकर भारतीय सैन्य अकादमी से इस बार पास आउट होने वाले जेंटलमैन कैडेट्स की कुल संख्या 451 रही।आईएमए की पासिंग आउट परेड में जेंटलमैन कैडेट ने अपना तन, मन और जीवन देश को समर्पित करने की शपथ ली।

श्रीलंका के सेना प्रमुख ने ली परेड की सलामी: इस बार आईएमए की पासिंग आउट परेड की शुरुआत सुबह 6:38 बजे मार्कर्स कॉल के साथ हुई। श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो ने रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में परेड की सलामी ली।6:42 बजे एडवांस कॉल के साथ कैडेट्स कदमताल करते हुए चैटवुड बिल्डिंग के परेड मैदान में पहुंचे।

खास बात यह है कि श्रीलंका के सेना प्रमुख खुद 1990 में भारतीय सैन्य अकादमी के 87वें कोर्स से कमीशन प्राप्त कर चुके हैं। ऐसे में भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में रिव्यूइंग ऑफिसर बनकर आने पर उनकी पुरानी यादें भी ताजा हुईं।

अनिल नेहरा को मिला स्वॉर्ड ऑफ ऑनर: आईएमए की पासिंग आउट परेड के दौरान बेस्ट कैडेट और कंपनी को मिलने वाले सम्मान का सबको इंतजार रहता है. इस बार भी जब इसकी घोषणा की गई तो आईएमए देहरादून का परेड समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और गोल्ड मेडलिस्ट के नाम घोषित किए गए।

इन जेंटलमैन कैडेट को मिले अवॉर्ड 

अनिल नेहरा स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और सिल्वर मेडल

रोनित रंजन गोल्ड मेडल

अनुराग वर्मा ब्रॉन्ज मेडल

कपिल टीईएस सिल्वर

आकाश भदौरिया टीजी सिल्वर

केरन कंपनी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular