HomeUncategorized2027 की चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा, व्यापार प्रकोष्ठ के 19 जिला...

2027 की चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा, व्यापार प्रकोष्ठ के 19 जिला प्रभारियों की घोषणा

देहरादून, वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ ने प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के लिए 19 जिला प्रभारियों की घोषणा की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशन और प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी की सहमति के बाद प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक ने नई टीम का गठन किया है। नई जिम्मेदारियों के माध्यम से पार्टी का फोकस व्यापारी वर्ग के बीच संगठन की पहुंच मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक व्यापारियों तक पहुंचाने पर रहेगा।

भाजपा की रणनीति के तहत पांचों लोकसभा क्षेत्रों में व्यापार प्रकोष्ठ के नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा। पार्टी संगठन बूथ स्तर से लेकर बाजार तक अपनी सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में है। जिला प्रभारियों को स्थानीय व्यापारियों से संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को संगठन और सरकार तक पहुंचाने तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी आम व्यापारियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

भाजपा का मानना है कि व्यापारी वर्ग संगठन का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले व्यापारियों के बीच पार्टी की पकड़ और मजबूत करने के लिए व्यापार प्रकोष्ठ को सक्रिय भूमिका में लाया जा रहा है।

नई टीम के गठन को भाजपा की 2027 चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी संगठन अब जिला स्तर पर व्यापारियों के बीच संपर्क अभियान तेज करने के साथ ही बूथ स्तर तक नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में काम करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular