Saturday, May 9, 2026
spot_img
HomePoliticsभाजपा ने जिलाध्यक्षों के नाम का पैनल केंद्र को भेजा ,पीएम के...

भाजपा ने जिलाध्यक्षों के नाम का पैनल केंद्र को भेजा ,पीएम के आने से शीतकालीन यात्रा को मिलेगी विश्वव्यापी पहचान : भट्ट

देहरादून-
भाजपा संगठन ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्षों के नामों का पैनल, राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के माध्यम से केंद्र को भेज दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया, शीघ्र ही उनकी सहमति के बाद प्रदेश चुनाव अधिकारी द्वारा नामों की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं पीएम के उत्तरकाशी दौरे को शीतकालीन चारधाम यात्रा को विश्वव्यापी पहचान दिलाने वाला बताया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि संगठन पर्व की प्रक्रिया में हम जिलाध्यक्ष चयन के अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। उनके साथ प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने सभी 19 सांगठनिक जिलों में भेजे पर्यवेक्षक से उनकी रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की। जिसके बाद सामने आए सभी नामों को लेकर कल मुख्यमंत्री से भी विमर्श किया गया। जिसके उपरांत आज सभी जनपदों के लिए तैयार 5-5 नामों का पैनल बनाकर, पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक, सांसद और किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर को सौप दिया गया है। जिस पर शीघ्र केंद्रीय नेतृत्व की अनुशंसा के बाद प्रदेश चुनाव अधिकारी द्वारा नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के उत्तरकाशी दौरे को शीतकालीन यात्रा को नई ऊंचाई प्रदान करने वाला बताया। उनका आना हमेशा देवभूनिवासियों के लिए उत्साहवर्धन करने वाला साबित होता है। चूंकि चार धाम उत्तराखंड की आर्थिकी के रीढ़ का काम करती आई है। लिहाजा कई दशकों से इसे बारों महीने संचालित करने की मांग की जा रही थी। पहले भी कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। लेकिन पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सीएम ने इसे शुरू कर एक और ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। अब उसपर मोदी का आना, वो भी गंगा यमुना की घाटी में, निसंदेह शीतकालीन यात्रा को विश्वव्यापी पहचान दिलाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular