Wednesday, April 22, 2026
spot_img
Home Blog Page 335

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी,ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित

बर्मिघम,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिेटेन दौरे के दूसरे दिन बर्मिघम में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित रोडशो में प्रतिभाग करते हुए बर्मिघम के विभिन्न उद्योगपतियों के साथ बैठक की। बर्मिघम में आयोजित रोडशो दौरान शिक्षा, आईटी, हेल्थ, मेनिफैक्चरिंग इन्डस्ट्री से जुड़े 250 से अधिक डेलिगेट्स ने प्रतिभाग किया। रोड शो दौरान विदेशी निवेशकों ने राज्य सरकार के प्रतिनिधियों से विभिन्न नीतियों के बारें में जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी निवेशकों को आगामी दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हेतु आमंत्रित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने सभी निवेशकों को उत्तराखण्ड सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बर्मिघम शहर ऐतिहासिक शहर है और यह उद्योग के क्षेत्र में प्रमुख स्थान रखता है। मुख्यमंत्री ने लंदन और बर्मिघम में रह रहे समस्त भारतीय एवं उत्तराखण्ड के निवासियों का उनके अपार स्नेह हेतु आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड हिमालय की गोद में बसा राज्य है जो कि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की शांतप्रिय वादियां एवं काम करने के लिए अनुकूल वातावरण इसे अन्य स्थानों से भिन्न बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में अयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की थीम को ”पीस टू प्रोसपेरिटी” रखा गया है। उन्होनंे कहा कि उत्तराखण्ड भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भी महज कुछ दूरी पर है, बेहतर रोड, रेल और एयर कनेक्टिविटी से सीधा जुड़ा है लिहाजा उत्तराखण्ड में निवेश के लिए अपार सम्भावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हाल में ही भारत ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी20 का सफल अयोजन किया है। इस पूरी दुनिया के सामने भारत ने अपने कुशल नेतृत्व को सिद्ध किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने चन्द्रयान मिशन की सफलता के साथ ही अपनी दूरगामी सोच को सिद्ध किया है। उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्षो में भारत और प्रत्येक भारतवासी के मान सम्मान और स्वाभिमान में उत्तरोत्तर वृ़द्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में निवेश करने वाले देशों में ब्रिटेन छठवें नंबर का देश है जिसकी 600 से अधिक औद्योगिक इकाइयां पूरे देश में कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने बर्मिघम में मौजूद भारत के प्रमुख कौंसुलावास का भी आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया।

भाजपा ने दिलाया मातृ शक्ति को संवधानिक हक, कांग्रेस फैला रही अफवाह:खजान दास

देहरादून ,
भाजपा ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस की भ्रमात्मक बयानबाजियों पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है । प्रदेश प्रवक्ता खज़ान दास ने कहा, हमने मातृ शक्ति को उसका संवैधानिक हक दिलवाया है और कांग्रेस आरक्षण समाप्त करने की अफवाह फैला रही है, 51 फीसदी आरक्षण की संवैधानिक बाध्यता तोड़ने के असंवैधानिक वादे कर रही है ।

प्रदेश प्रवक्ता खजान दास ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस बौखलाहट में आरक्षण को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का काम कर रही है । उन्होंने पलटवार करते कहा, पूर्व सीएम हरीश रावत हम पर भविष्य में आरक्षण समाप्त करने के झूठे आरोप ऐसे समय लगा रहे हैं जब चंद दिन पहले हमारी ही सरकार ने मातृ शक्ति सशक्तिकरण के लिए 33 फीसदी आरक्षण का ऐतिहासिक बिल संसद से पास कराया । ये तो वो लोग हैं जिनकी सरकारों ने तीन दशक तक इस बिल को लटकाए रखा, भाजपा ने विपक्ष में रहते राज्यसभा से 2010 बिल पास करवाया भी, लेकिन इनकी नियत साफ नहीं थी और सहयोगी विरोधी पार्टियों के विरोध की आड़ में लोकसभा में बिल लेकर ही नही आई । आज ये जितनी भी बातें महिला आरक्षण को लेकर कर रहें हैं, वे सब ये सत्ता मे रहते पूरा कर सकते थे । लेकिन तब कुछ नही किया और आगे भी कभी कुछ नही करने वाले हैं, इसे कांग्रेस शासित राज्यों की हालत से समझा जा सकता है। उन्होंने कहा, आरक्षण कम करने के आरोप लगाने वालों को हमारा जवाब महिला आरक्षण बिल पास करवाना है । उन्होंने बताया, भाजपा सरकार के शासन में ही नियुक्ति प्रक्रिया में आरक्षण के सभी मानकों का सर्वाधिक पालन किया जा रहा है | हमने ओबीसी और जनजाति आयोग को संवैधानिक आधिकार दिये और आर्थिक रूप कमजोर वर्ग के लिए 10 फीसदी लागू करवाया । संविधानविद्ध रामनाथ कोविद और द्रोपदी मुर्मु को राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित कर देशवासियों को अपने वंचित एवं आदिवासी समाज के सम्मान का मौका दिया |

खजान दास ने कटाक्ष किया कि पूर्व मुख्यमंत्री और अनुभवी नेता होने के बावजूद हरदा, उच्चतम न्यायालय द्वारा आरक्षण के लिए तय 51 फीसदी की सीमा को पार करने की असंवैधानिक दावे कर रहे हैं । पूर्व में बहुत से राज्यों के ऐसे प्रयासो को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के अनुभव हम सबके सामने हैं और ये सच्चाई हरीश रावत भी जानते हैं । लेकिन ये सिर्फ और सिर्फ जनता में झूठ और भ्रम फैलाकर उनके वोट हासिल करने की उनकी साजिश का हिस्सा है । जिसको लेकर वे और कांग्रेस पार्टी कभी सफल नहीं होने वाले हैं क्योंकि देवभूमि की महान और बुद्धिमान जनता उनपर भरोसा नहीं करती है ।

157 ग्राम अवैध चरस, 580 ग्राम अवैध गांजे तथा 5.15 ग्राम स्मैक के साथ 03 नशा तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही लगातार जारी “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” की परिकल्पना को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए 157 ग्राम अवैध चरस, 580 ग्राम अवैध गांजे तथा 5.15 ग्राम स्मैक के साथ 03 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार ।

कोतवाली विकासनगर

157 ग्राम अवैध चरस के साथ विकास पुत्र फूल सिंह निवासी आदुवाला जुडली, थाना विकासनगर, देहरादून, उम्र 25 वर्ष अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना क्लेमेंटटाउन

5.15 ग्राम अवैध स्मैक (मॉर्फीन) के साथ सचिन कुमार उर्फ भूरा पुत्र मुकेश कुमार निवासी बढ़ेडी मजबता, थाना देवबंद जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्षअभियुक्त गिरफ्तार।

थाना सेलाकुई

580 ग्राम अवैध गांजे के साथ छोटे साहनी पुत्र स्वर्गीय महेंद्र साहनी निवासी ग्राम गौड़ी तहसील व थाना नानपुर जिला सीतामंढी, बिहार
हाल निवासी शिवनगर बस्ती, थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून, उम्र 40 वर्ष अभियुक्त गिरफ्तार।

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक सम्पन

देहरादून,
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। मुख्य सचिव ने वाईब्रेंट विलेज योजना के माध्यम से इन सीमा क्षेत्र के गांवों को जीवन्त करने के लिए इन गांवों से पलायन कर चुके लोगों को वापस लाने के लिए जिलाधिकारियों को चिन्हित वाइब्रेंट विलेज को वाईब्रेंट बनाने के लिए ऐसी योजनाओं को संचालित करने के निर्देश दिए जो व्यवहारिक और सतत् हों।

मुख्य सचिव ने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल योजनाओं से वाइब्रेंट विलेज को संतृप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि वाईब्रेंट विलेज का हर गांव विशिष्ट है, उसकी अपनी क्षमताएं एवं सम्भावनाएं हैं। क्षेत्र की क्षमताओं और सम्भावनाओं को तलाशते हुए योजनाएं तैयार की जाएं और इन्हें सतत बनाने के लिए प्रयास किए जाएं। उन्होंने इन वाईब्रेंट विलेज के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाईब्रेंट विलेज में नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों को रहने के लिए अच्छी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जाए। साथ ही कर्मचारियों को एक-दो महीने के लिए रोटेशन के आधार पर नियुक्त किया जाए। सिर्फ वाईब्रेंट विलेज ही नहीं बल्कि उनके आसपास के क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं।

मुख्य सचिव ने इन वाईब्रेंट विलेज के लिए यूपीसीएल को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि जहां ग्रिड से विद्युत आपूर्ति करना सम्भव न हो वहां सौर ऊर्जा एवं अन्य विकल्पों से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इन सभी क्षेत्रों में भेड़-बकरी पालन से रोजगार की अत्यधिक सम्भावनाएं हैं। इसके लिए विशेष योजनाएं संचालित की जाएं।

मुख्य सचिव ने इन क्षेत्रों के लिए मोबाईल वैन वैटेनरी यूनिट की व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी ने स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। सभी वाईब्रेंट विलेज बॉर्डर एरिया में होने के कारण यह निर्णय स्थानीय उत्पादों के लिए एक अच्छा बाजार उपलब्ध कराएगा। उन्होंने उत्पादों की सतत आपूर्ति एवं गुणवत्ता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने वाईब्रेंट विलेज के स्थानीय उत्पादों के परम्परागत बीजों के लिए भी सब्सिडी उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने पंचायती राज विभाग को प्रत्येक वाईब्रेंट विलेज में पंचायत भवन एवं खेल विभाग को भूमि की उपलब्धता के अनुसार खेल का मैदान अनिवार्य रूप से बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल, व्यायाम के उपकरणों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्थानीय युवाओं को गाईड की ट्रेनिंग भी उपलब्ध कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को जोड़ते हुए सांस्कृतिक ग्रुप तैयार किए जाएं। साथ ही, स्थानीय वाद्य यंत्रों का वितरण भी किया जाए। मुख्य सचिव ने इन कलाकारों एवं गाईड के लिए शुरूआती एक-दो वर्षों के लिए मानदेय दिए जाने की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएं। कहा कि स्थानीय धार्मिक-आध्यात्मिक घटनाओं से सम्बन्धित वाईब्रेंट विलेज की जानकारी के साईनेज आदि लगाए जाएं ताकि पर्यटक इनकी ओर आकर्षित हों। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुन्दरता को संजोए रखते हुए निर्माण कार्यों में स्थानीय भवन निर्माण कलाओं का प्रयोग किया जाए। कंक्रीट और स्टील का कम से कम प्रयोग किया जाए।

इस अवसर पर सचिव राधिका झा, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, डॉ. रंजीत सिन्हा, दीपेन्द्र कुमार चौधरी, अपर सचिव सी. रविशंकर, रंजना राजगुरू, युगल किशोर पंत, निदेशक आईटीडीए नितिका खंडेलवाल सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जनपदों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

बचपन बचाओ आंदोलन व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

देहरादून ,
नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत स्वयंसेवी संस्थाओं को लामबंद कर इस मुहिम से जोड़ने के लिए उत्तराखंड सरकार के गृह विभाग के साथ मिल कर देहरादून के आई आर डी टी ऑडिटोरियम सर्वे चौक में एक सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में उत्तराखंड सरकार के विभिन्न महकमों के साथ 2030 तक देश से बाल विवाह के पूरी तरह खात्मे के लक्ष्य को हासिल करने के लिए गहन विचार विमर्श किया गया। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा पिछले साल ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के एलान के बाद बीबीए देश के सभी राज्यों में इस तरह के सम्मेलनों का आयोजन कर रहा है, जिसके तहत उत्तराखंड में भी यह आयोजन हुआ। सम्मेलन में सभी हितधारकों ने विचारों का आदान-प्रदान किया और उत्तराखंड को बाल विवाह मुक्त बनाने के उपायों की रूपरेखा तैयार की।

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड गृह विभाग की अपर सचिव निवेदिता कुकरेती के अलावा प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अपर सचिव प्रशांत आर्य, श्रम विभाग के अतिरिक्त श्रम आयुक्त अनिल पेटवाल और महिला एवं बाल कल्याण विभाग की उप निदेशक सुजाता सिंह भी मौजूद थीं।

 

‘बचपन बचाओ आंदोलन’ के कार्यकारी निदेशक धनंजय टिंगल ने सम्मेलन के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा, “पिछले साल नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा किए गए आह्वान के बाद पूरे देश में इसकी अप्रत्याशित और आश्चर्यचकित कर देने वाली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। देश भर के 7028 गांवों से 76,000 महिलाएं और बच्चे मशाल लेकर एक साथ सड़कों पर उतरे और बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाई। देश के 20 राज्यों में आयोजित होने वाले ये सम्मेलन 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में एक और कदम हैं। बाल विवाह के खिलाफ लड़ाई और इसके पूरी तरह से खात्मे के लिए हमें एक बहुस्तरीय और बहुआयामी रणनीति की आवश्यकता है। इन परामर्श सम्मेलनों के जरिए हम सभी हितधारकों को साथ लाना चाहते हैं कि ताकि इस अपराध के खिलाफ हम सभी साझा लड़ाई लड़ सकें। इस सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई में हम कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे और इसमें शामिल लोगों ने जिस तरह की प्रतिबद्धता दिखाई है, उससे हमारे संकल्प और हौसले को और बल मिला है।”
बाल विवाह की बुराई के खिलाफ लड़ाई में सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों की अहमियत और इस बात पर जोर देते हुए कि शिक्षा अकेले ही बाल विवाह के पूरी तरह खात्मे के लिए सबसे कारगर औजार हो सकती है.
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा, “बाल विवाह के खिलाफ प्रभावी तरीके से लड़ाई के लिए हमें एक साझा कार्ययोजना बनाने की जरूरत है। साथ ही हमें समाज के सबसे असुरक्षित बच्चों के साथ काम करने की भी जरूरत है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि उनके साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने पाए।”
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक ने बाल विवाहों को रोकने में सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा करते हुए स्वीकार किया कि इसके खिलाफ लड़ाई में बिना वक्त जाया किए नए विचारों और उपायों पर अमल की जरूरत है। उन्होंने कहा, “विडंबना ये है कि एक तरफ जहां हम इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ नैतिक और कानूनी रूप से गलत होने के बावजूद समाज के कुछ हिस्सों में बाल विवाह की सामाजिक स्वीकृति है। यह एक बड़ी चुनौती है लेकिन समाज के हर व्यक्ति को इस बुराई के बारे में जागरूक करने के लिए हमें एक साथ मिलकार काम करने और कानूनों पर प्रभावी और व्यापक अमल सुनिश्चित करने की जरूरत है।”

महिला सशक्तीकरण एवं बाल कल्याण विभाग के अपर सचिव प्रशांत आर्य ने बाल विवाह के खिलाफ लड़ाई में एक साझा और सुसंगत दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, “बाल विवाह ने हमारे समाज में गहरे तक जड़ें जमा रखी है। हमें जन सामान्य को इस बारे में जागरूक करने और उन्हें यह समझाने की जरूरत है कि यह सामाजिक बुराई किस तरह बच्चों के जीवन पर नकारात्मक असर डालती है। बाल विवाह सिर्फ एक बच्चे के बचपन को ही नहीं बल्कि उसके पूरे जीवन को बर्बाद कर देता है।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-5 (2019-2021) के अनुसार देश में 20 से 24 साल की 23.3 प्रतिशत लड़कियों और उत्तराखंड में 9.8 प्रतिशत लड़कियों का विवाह उनके 18 वर्ष का होने से पूर्व ही हो गया था। 2011 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार देश में हर साल 51,57,863 लड़कियों का जबकि उत्तराखंड में 54,858 लड़कियों का विवाह 18 वर्ष की होने से पहले ही हो गया। सम्मेलन में इस बात पर चिंता जाहिर की गई और जनता, सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से बाल विवाहों के खिलाफ ठोस व गंभीर कदम उठाते हुए साझा प्रयासों की अपील की गई।

,अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अधिकारियों को समीक्षा बैठकों के निर्देशों के क्रियान्वयन में पत्राचार की औपचारिकता से आगे बढ़कर कार्यों को पूरा करने के लिए डेडलाइन निर्धारित करने की हिदायत, अधिकारी मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप अपने कार्यों की ऑनरशिप लें

देहरादून ,

एसीएस राधा रतूड़ी ने सभी विभागों के अधिकारियों को समीक्षा बैठकों के निर्देशों के क्रियान्वयन में पत्राचार की औपचारिकता से आगे बढ़कर कार्यों को पूरा करने के लिए डेडलाइन निर्धारित करने की हिदायत दी है। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री जी के विजन के अनुरूप अपने कार्यों की ऑनरशिप लेने की भी बात कही। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई विधान सभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठकों में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

सचिवालय में एसीएस ने संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पर्यटन विभाग, राजस्व विभाग, गृह विभाग, ऊर्जा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, आपदा प्रबन्धन विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा वन एवं पर्यावरण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने वन व अन्य सम्बन्धित विभागों को राज्य में वन गुर्जरों, बोक्सा जनजाति तथा अन्य गुमन्तु जनजातियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, पुनर्वास तथा उनके विकास व कल्याण के लिए संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को पर्वतीय क्षेत्रों विशेषकर चारधाम यात्रा पर नये टावर लगाने के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। एसीएस राधा रतूड़ी ने आपदा प्रबन्धन विभाग को आपदा सुरक्षा सम्बन्धित कार्यो तथा ग्राम्य विकास विभाग को पीएमजीएसवाई योजनान्तगर्त सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत सम्बन्धी कार्य को पूरा करने के लिए समयसीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर सचिव सविन बंसल, रंजना राजगुरू तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विदेशी निवेशकों में बढ़ा उत्तराखंड में निवेश का क्रेज, देवभूमि में औद्योगिक संभावनाओं को माना सुरक्षित,उत्तराखण्ड में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य की ओर अग्रसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

लंदन,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार

लंदन प्रवास में मुख्यमंत्री, कल भी किए थे दो हजार करोड़ के निवेश पर हस्ताक्षर

उत्तराखण्ड सरकार का कयान जेट से साथ 3800 करोड़ का एमओयू

उषा ब्रेको लिमिटेड के साथ हुआ 1000 करोड़ का एमओयू

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने ब्रिटेन की पार्लियामेंट का भ्रमण किया और ब्रिटिश संसद सदस्यों के साथ विचार साझा किये

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन प्रवास रंग ला रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु लंदन में उनके विदेशी औद्योगिक घरानों के साथ आयोजित बैठकें सफल रही और लंदन के औद्योगिक जगत में उत्तराखंड सुरक्षित निवेश की संभावनाओं के रूप में उभरा। राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए मुख्यमंत्री जी ने रोड शो में प्रतिभाग करते हुए लंदन के कई प्रमुख बिजनेस हाउसेस के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में अलग-अलग कंपनियों के साथ 4800 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किए गए।

औद्योगिक समूह कयान जेट के साथ दो अलग-अलग एमओयू में 3800 करोड एवं उषा ब्रेको के साथ 1000 करोड़ रुपए के इनवेस्टमेंट के एमओयू साइन किए गये। कयान जेट द्वारा उत्तराखण्ड में स्कींग रिसॉट विकसित करने के लिए 2100 करोड़ एवं केबल कार प्रोजेक्ट के लिए 1700 करोड़ का इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किया गया। कयान जेट द्वारा द्वारा औली, दयारा बुग्याल और मुन्स्यारी में स्कींग रिसॉट प्रोजेक्ट्स विकसित करने को लेकर सहमति बनी।

इसके साथ ही रोपवे के क्षेत्र में अग्रणी उषा ब्रेको लिमिटेड के साथ हरिद्वार और अन्य जनपदों में रोपवे विकसित करने पर सहमति बनी। लंदन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शिक्षा, पर्यटन, आईटी और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न 80 उद्योग घरानों ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान प्रतिनिधियों ने इंडिया हाउस और पार्लियामेंट हाउस का दौरा भी किया और ब्रिटेन की संसद के सदस्यों से चर्चा वार्ता की। भ्रमण के दौरान प्रदेश सरकार के डेलिगेशन ने लंदन ने टूर एंड ट्रेवलिंग क्षेत्र से जुड़े प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की और राज्य में बेहतर परिवहन तकनीक पर विचार साझा किये।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी निवेशकों को आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हेतु उत्तराखण्ड आने के लिए आमंत्रित किया किया।

संयोग से आज विश्व पर्यटन दिवस भी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन बाने की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है उत्तराखण्ड में वेलनेस टूरिज्म और विलेज टूरिज्म जैसी अनेक सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में ऋषिकेश योग और आध्यात्म की वैश्विक राजधानी के रुप में जाना जाता है। यूरोप से लेकर अन्य देशों के पर्यटक हर साल बड़ी तादात में योग आध्यात्म के लिए उत्तराखण्ड का रुख करते हैं। श्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ऋषिकेश एवं अन्य स्थानों पर विश्वस्तरीय कन्वेशनर सेंटर की स्थापना हेतु निवेशकों से बातचीत कर रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित जी20 समिट के सफल आयोजन से व्रिटेन और भारत दोनों देशों के रिश्तों को और अधिक मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है जो प्रदेश की आर्थिकी को नई गति प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

इस दौरान भारतीय उच्चायुक्त महामहिम विक्रम दोरईस्वामी ने उत्तराखण्ड सरकार की विभिन्न नीतियों और सकारात्मक विजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश की राष्ट्रीय राजधानी से कुछ दूरी पर होने के कारण कारण दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए वीकेंड्स डेस्टिनेशन के रुप में विकसित हो गया है। उच्चायुक्त ने अपने पुराने अनुभवों को साझा करते हुए लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी से जुड़े स्मरण साझा किए।

इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा समेत डेलिगेशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन मंत्री महाराज ने किया मसूरी स्थित सर जॉर्ज एवरेस्ट कॉर्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण

मसूरी (देहरादून)
महान भारतीय पर्वतारोही राधानाथ सिकदर के नाम से जाना जायेगा हैलीपैड,

विश्व पर्यटन दिवस -2023 के उपलक्ष्य में राज्य में विभिन्न स्थानों पर पर्यटन विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस वर्ष UNWTO द्वारा विश्व पर्यटन दिवस की थीम Tourism and Green Investment निर्धारित की गयी है।

सर जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा कॉर्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण करने के साथ-साथ जॉर्ज एवरेस्ट स्थित हैलीपैड को महान भारतीय पर्वतारोही राधानाथ सिकदर को समर्पित किया गया।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में सर जॉर्ज एवरेस्ट तथा राधानाथ सिकदर द्वारा किये गये पर्वतारोहण तथा सर्वे के कार्यों की सरहाना करते हुए जॉर्ज एवरेस्ट कॉर्टोग्राफी म्यूजियम को भारत के सभी महान पर्वतारोहियों को समर्पित किया। यह म्यूजियम अपने आप में एक अनूठा म्यूजियम है, जिसमें सर जॉज एवरेस्ट द्वारा किये गये Great Trigonometric Arc Survey तथा भारतीय पर्वतारोहियों द्वारा विभिन्न हिमालयी चोटियों के सर्वे को दर्शाया गया है। साथ ही सर्वे में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की भी जानकारी म्यूजियम में दी गयी है ।

पर्यटन मंत्री ने पर्यटन विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों जानकारी देते हुए राज्य के विभिन्न जनपदों में विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के विषय में भी अवगत करवाया।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उपस्थित अतिथियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि विश्व पर्यटन दिवस – 2023 के अवसर पर भारत सरकार द्वारा आयोजित Best Tourism Village प्रतियोगिता के अन्तर्गत पिथौरागढ़ जनपद स्थित सरमोली गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटक गांव का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों से पर्यटक ग्रामों की सूचना तथा प्रस्तुतिकरण का आवेदन मांगा गया था। प्रस्तुतिकरण में पर्यटक ग्रामों में पर्यटन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और पर्यटकों के लिए होम स्टे आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार राज्य द्वारा पर्यटन में सामुदायिक भागीदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

नगर पालिका परिषद मसूरी के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने अपने सम्बोधन में मसूरी आने वाले पर्यटकों का इस संग्रहालय में स्वागत किया तथा मसूरी के अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मसूरी आने वाले पर्यटकों को इस नये पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी देने का आग्रह किया। .

इस अवसर पर जनपद अल्मोडा में पर्यटन से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों में चित्रकला, निबंध, एमटीबी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के साथ ही पर्यटकों एवं क्षेत्रवासियों को पर्यटन में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जानकारी दी गयी। पिथौरागढ़ जिले में पर्यटकों के लिए पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग शो के साथ ही रॉक क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता, स्टार गेजिंग और राफ्टिंग का भी आयोजन किया गया। पिथौरागढ़ के लंदन फोर्ट में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। इस वर्ष चम्पावत जिले में राष्ट्रीय राफ्टिंग चैम्पियनशिप एवं एंगलिंग का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के साथ-साथ नेपाल की टीमें भी भाग ले रही हैं। जनपद उत्तरकाशी में ट्रैकिंग एवं माउंटेन बाइकिंग का आयोजन किया गया। इसके अलावा पर्यटन एवं हरित निवेश पर एक सेमिनार भी आयोजित किया गया। जनपद टिहरी में वृक्षारोपण, एमटीबी एवं ट्रैकिंग आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये।

आयोजन में मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता तथा युगल किशोर पंत, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् तथा होटल एवं होम स्टे एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

सीएचसी अगस्त्यमुनि में हुआ आयुष्मान भवः विशेषज्ञ हेल्थ मेले का आयोजन विशेषज्ञ हेल्थ मेले में 332 की जांच हुई

रूद्रप्रयाग

-हेल्थ मेले में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम ने दी सेवा
-दूसरे दिन बनी 2762 आभा आईडी, 118 का रक्तदाता पंजीकरण

आयुष्मान भवः अभियान के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सहयोग से कम्युनिटी हेल्थ मेले के आयोजन के तहत सीएचसी अगस्तयमुनि में आयोजित विशेषज्ञ हेल्थ मेले में 332 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई , जबकि 17 का अल्ट्रासाउंड किया गया। वहीं, आभा आईडी अभियान के तहत दूसरे दिन 2762 लोगों की आभा आईडी बनाई गई तथा दो स्थानों पर आयोजित रक्तदाता पंजीकरण शिविर में 118 का पंजीकरण हुआ।

सीएचसी अगस्त्यमुनि परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले का मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि श्रीनंद जमलोकी, विधायक प्रतिनिधि विक्रम नेगी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विमल गुसाईं, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा0 विशाल वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विमल सिंह गुसाईं ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के नेत्र रोग, अस्थि रोग, ईएनटी, स्त्री रोग, बाल रोग, मेडिसिन आदि विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं दी गई। बताया कि हेल्थ मेले में कुल 332 के स्वास्थ्य की जांच की गई, जबकि 17 का अल्ट्रासाउंड भी किया गया।

चिकित्सक दल में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के विशेषज्ञ चिकित्सक डा0 अरविंद कुमार, डा0 आलोक कुमार, डा0 आशीष, डा0 नेहा सिद्दकी, डा0 रूचिका भट्ट, डा0 राजीव व मनोरोग काउंसलर वैभितोष आदि शामिल थे।

आभा आईडी बनाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव भ्रमण कर लोगों की आभा आईडी बनाने में जुटी रही। अभियान के दूसरे दिन स्वास्थ्य टीमों द्वारा 2762 ग्रामीणों की आभा आईडी बनाई गई। रक्तदाता पंजीकरण के तहत बुधवार को सीएचसी अगस्त्यमुनि में 95 व पीएचसी तिलवाड़ा में आयोजित शविर में 23 लोगों को रक्तदाता पंजीकरण किया गया।

राज्य मे निवेश पर पूर्व सीएम का बयान दुर्भावना से प्रेरित: चौहान

देहरादून

राज्य की अर्थिकी को बढ़ाने के प्रयास पचा नही पा रही कांग्रेस, महिला आरक्षण बिल पर भी फैला रही भ्रम

अब तक राज्य हो चुका है 15 हजार करोड़ का निवेश एमओयू, राज्य की परिस्थितियों के अनुरूप लगेंगे उद्योग

भाजपा ने इन्वेस्टर समिट को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान को दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए कहा कि राज्य की अर्थिकी को बढ़ाने के लिए किये जा रहे कोशिशों को वह पचा नही पा रही है और उसमे मीन मेख निकाल रही है। पूर्व सीएम की समस्या यही है कि वह अर्थशास्त्र के विषय को गणित की पहेली से उलझाने की कोशिश कर रहे हैं |

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राज्य मे इंवेस्टर समिट दिसंबर में है और अब तक 15 हज़ार करोड़ रुपए के एमओयू हो गए हैं। भारत दुनिया में अर्थव्यवस्थता को लेकर 11 वे से 5 वे स्थान पर पहुँच गया है, लेकिन कॉंग्रेस इसे देश की प्रगति और उपलब्धि के तौर पर नही देख रही है।

चौहान ने कहा कि महिला आरक्षण समाप्त करने के झूठे आरोप लगाने वालों को नज़र नहीं आता कि उन्होंने ही 27 वर्षों से लटकाएँ हुए महिला आरक्षण बिल को संसद से पास करवाया है | जब जब कॉंग्रेस सत्ता में रही तो राज्य की अर्थव्यवस्थता बेहतर करने के लिए कभी भी निवेश को लेकर गंभीर प्रयास नहीं किए गए | इस दौरान कॉंग्रेस नेताओं और उनके सहयोगियों ने अपनी जेबों को भरकर सिर्फ अपनी अर्थिकी सुधारने के लिए भ्रष्टाचार किया | उन्होने कहा कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर धामी विशेषज्ञों के साथ निवेश की संभावनाओं पर फूलप्रूफ प्लान तैयार कर विदेश में और फिर देश में निवेशकों को राज्य की और आकर्षित करने की मुहिम पर निकले हैं |

इस मुहिम के शुरुआती दिनों में ही महिंद्रा ग्रुप के 1000 करोड़ समेत ब्रिटेन में अभी तक कुल 15 हजार करोड़ निवेश के एमओयू किए जा चुके हैं और उम्मीद की जा रही है। राज्य की परस्थितियों के अनुरूप योजना के तहत निवेश राज्य मे होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्ही औधोगिक घरानों के संपर्क मे हैं जो राज्य मे निवेश को धरातल पर उतारे। उन्होंने कहा कि निवेश के लिए जो दल सीएम के साथ गया है वह पूरे अध्ययन के साथ गया है। प्रदेश सरकार उत्तराखंड विकास के लिए 2.5 लाख करोड़ का निवेश लक्ष्य इन्वेस्टर समिट तक पूरा करने में अवश्य सफल होगी |
उन्होने कटाक्ष करते हुए कहा, समिट से निवेश लक्ष्य पूरा होने की संभावनाओं को देख कर तमाम कॉंग्रेस नेता परेशान हो गए हैं और यही वजह है कि राज्य की खुशहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना और सहयोग करने के बजाय भ्रम फैला रहे हैं | आज जब दुनिया को विश्व की 5 वी बड़ी अर्थव्यवस्थता भारत के शीघ्र ही तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्थता बनने पर संदेह नहीं है। जब कोरोना काल में आई मंदी से आज भी दुनिया जूझ रही है तब भारतीय आर्थिक नीति की चारो और प्रशंसा हो रही है | लेकिन कॉंग्रेस नेताओं को नज़र नहीं आने वाला है।  लगता है उनकी गलत कमाई में इन 10 सालों में भारी कमी आई है, तभी उन्हे देश की अर्थव्यवस्थता भी खराब नज़र आ रही है |

उन्होंने कहा कि आरक्षण कम करने के आरोपों पर जबाब देते हुए चौहान ने कहा, देश ने देखा है कि दशकों से जानबूझ कर लंबित रखने वाले महिला आरक्षण कानून को हमने संसद से पास करवाया | विपक्ष ने मजबूरी में इस कानून पर हामी भरी, तभी वह आज जनता में भ्रम फैलाने की कोशिशों में जुटे हैं | भाजपा सरकार के शासन में ही सभी नियुक्ति प्रक्रिया में आरक्षण के सभी मानकों को पूरा किया किया जा रहा है | भाजपा ने ही ओबीसी और जनजाति आयोग को संवैधानिक आधिकार दिये और संविधान वेद्धता रामनाथ कोविद और श्रीमति द्रोपदी मुर्मु को राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित कर देश को वंचित एवं आदिवासी समाज के सम्मान का अवसर प्रदान किया है | लेकिन कॉंग्रेस नेताओं को यह सब हजम नहीं हो रहा है और वह अतार्किक बयानबाजियों से अपनी हताशा जता रहे हैं |