HomeGadhwalपंच बद्री, पंच केदार के अलावा छटवां केदार नहीं हो सकता कांग्रेस...

पंच बद्री, पंच केदार के अलावा छटवां केदार नहीं हो सकता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा

संवाददाता( श्रीनगर गढ़वाल ),

कांग्रेस के श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा कार्यक्रम के तहत आयोजित जय गंगा जय केदार पदयात्रा आज देवप्रयाग होते हुए श्रीनगर पहुंची। हरिद्वार हर की पौड़ी से शुरू हुई इस पदयात्रा का केदारनाथ धाम में जाकर समापन किया जाएगा। पदयात्रा में शामिल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा बचाओ पदयात्रा में सैकड़ो कार्यकर्ता और लोग जुट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केदारनाथ धाम में कृष्णा माई गुफा का नाम बदलकर मोदी गुफा कर दिया गया है। वहीं जीएमबीएम ने किराया ₹1500 से बढ़कर ₹3000 कर दिया। कहा कि जिन लोगों ने केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में नियम तोड़ा उन्हें किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया गया। पंच बद्री, पंच केदार के अलावा छटवां केदार नहीं हो सकता। यह देश की परंपराओं के साथ खिलवाड़ है। कहा कि केदारनाथ धाम ट्रस्ट दिल्ली की ओर से जो क्यूआर कोड दान के लिए जारी किया गया है। उसे बंद नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि केदारनाथ के नाम पर जो पाप भाजपा सरकार ने किया है उसके लिए भाजपा को देवभूम की जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए केदारनाथ धाम सतयुग की सनातनी परंपरा की पहचान है इसका व्यवसायीकरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर करन माहरा ने कहा कि वो सनातन धर्म में गुरु शिष्य की परंपरा है और उसके अपने नियम कानून है शंकराचार्य गुरु है और शिष्य चाहे कोई भी हो अगर शिष्य गलत काम कर रहा है तो गुरु रोकता है डांटता है टोकता है शंकराचार्य ने मुझे और कांग्रेस को भी कई बार टोका है वैसे ही अब बीजेपी को टोका है तो उन्हें ऐसा नही देखा जाना चाहिए शंकराचार्य गुरु की श्रेणी में है एक तरफ प्रधान मंत्री उनका आश्रीवाद लेते हैं वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और बीकेटीसी के अध्यक्ष बीजेपी प्रवक्ता शंकराचार्य का अपमान कर रहे हैं।।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular