Sunday, April 19, 2026
spot_img
HomeDehradunहेलमेट के नाम पर दोहरा मापदंड नहीं करेंगें बर्दाश्त 

हेलमेट के नाम पर दोहरा मापदंड नहीं करेंगें बर्दाश्त 

जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा दो पहिया वाहन चालकों व पीछे बैठी सवारी के जीवन की सुरक्षा के दृष्टिगत डबल हेलमेट का प्रावधान किया गया है, जो कि अच्छा कदम है, लेकिन प्रदेश भर में परिवहन व पुलिस विभाग सीसीटीवी कैमरे से हेलमेट लगाए चालक के साथ पीछे बैठी सवारी के बिना हेलमेट लगाए वाहनों के चालान तो कर रही है और उन्होंने कहा कि हेलमेट के नाम पर दोहरा मापदंड बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि बगैर हेलमेट ट्रिपल राइडिंग, धार्मिक यात्राओं, रैलियों में जाने वाले व्यक्तियों से हेलमेट के बारे में खामोशी अख्तियार कर ली जाती है और न हीं इनका कोई चालान होता है और मोर्चा विभाग से सवाल करता है कि क्या इनके सिर वज्र के हैं और इससे प्रतीत होता है कि बगैर हेलमेट मोटरसाईकिल, स्कूटर आदि चलाने वाले व्यक्तियों के जीवन से विभाग का कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि हेलमेट की उपयोगिता सिर्फ चालान होने से बचने तक की रह गई है, जबकि हेलमेट पहनने का मुख्य उद्देश्य लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने से है और सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूटर, मोटरसाईकिल चलाने वाला चाहे नेता हो, अधिकारी हो, पुलिसकर्मी हो, आर्मी पर्सन हो, धार्मिक यात्रा करने वाला हो, सबके जीवन को बचाना सरकार का कर्तव्य है।

नेगी ने कहा कि जनता को परेशानी तब होती है जब बगैर हेलमेट पहने व्यक्तियों का चालान नहीं होता तथा वहीं दूसरी ओर पिलियन राइडर हेलमेट न पहने तो वाहन का चालान हो जाता है और ऐसा दोहरा मापदंड निश्चित तौर पर कष्टकारी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वैसे ही आमजन आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।

उन्होंने कहा कि मोर्चा परिवहन, पुलिस विभाग से अपेक्षा करता है कि इस मामले में संवेदनशीलता बरतें या फिर कोई भी हो, नियम तोड़ने वाले व्यक्ति का चालान हो और इस दौरान मोर्चा ने चेतावनी दी कि अगर विभाग ने इस पर अमल नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा तथा इस मामले को शासन में भी रखा जायेगा। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में दिलबाग सिंह व अमित जैन मौजूद थे।

   

RELATED ARTICLES

Most Popular