HomeDehradunमोबाइल हैक करने वाला गिरोह फिर से सक्रिय। पुलिस और सासीआईयू की...

मोबाइल हैक करने वाला गिरोह फिर से सक्रिय। पुलिस और सासीआईयू की टीम जांच में जुटी

ऋषिकेश(संवाददाता)

ऋषिकेश और आसपास के इलाके में मोबाइल हैक कर रिश्तेदारों से रकम मांगने वाला गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। रानीपोखरी क्षेत्र में पहली शिकायत मौखिक रूप से पुलिस को दी गई है। जिसमें पीड़ित ने पुलिस को बताया कि किसी ने उनका मोबाइल हैक करके रिश्तेदारों से रकम मांगनी शुरू की है। जिस नंबर से सोशल मीडिया पर मैसेज आ रहे हैं। कॉल बैक करने पर वह फोन भी नहीं उठा रहा है। इसलिए रिश्तेदारों के साथ ठगी होने की आशंका बनी हुई है।

शिकायत मिलने पर रानीपोखरी थाना पुलिस ने अपनी ओर से मामले में जांच शुरू कर दी है। वही साइबर सेल और सीआईयू की टीम ने भी लोगों को इस संबंध में जागरूक करने का काम फिर से शुरू किया है।

ढालवाला स्थित सीआईयू प्रभारी ओमकांत भूषण ने बताया कि जागरूकता ही साइबर अपराधियों के मंसूबों को फेल कर सकती है। इसलिए साइबर सेल लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से कई प्रकार के टिप्स देकर उनको जागरूक करने का काम कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular