HomeDehradunमहापौर और नगर आयुक्त ने निगम देहरादून में आयोजित की एक दिवसीय...

महापौर और नगर आयुक्त ने निगम देहरादून में आयोजित की एक दिवसीय कार्यशाला

देहरादून,

महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त नमामि बंसल की अध्यक्षता में, एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नगर निगम के टाऊन हॉल में किया गया।

इस कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे बड़े एवं छोटे कबाड़ीवाले एवं नर्सरी स्वामियों को आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को प्रस्तुतीकरण एवं वीडियो के माध्यम से कचरे से कमाई के श्रोत एवं मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी संचालन के बारे में अवगत कराया गया।

इसके पश्चात नगर आयुक्त एवं महापौर द्वारा कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे समस्त जनों का संबोधन करते हुए यह अपील की गई कि वह अपने अपने प्रतिष्ठानों में मिनी एम०आर०एफ० बनाने का प्रयास करें। प्रतिभागियों को यह भी अवगत कराया गया कि, किस तरह कचरे के माध्यम से सौंदर्यपूर्ण वस्तुएं आदि भी बनाई जा सकती है ताकि कचरे को पुनः उपयोग में लाया जा सके जिससे शहर में उत्पन्न हो रहे कचरे को कम किया जा सकता है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular