Thursday, April 23, 2026
spot_img
HomeCrimeबसन्त विहार क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने...

बसन्त विहार क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार,

घटना में प्रयुक्त रिक्शा संख्या: यू0के0-07-टीडी-9132 को किया सीज

थाना बसंत विहार में सुमित निवासी अंबीवाला द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि वह नेशनल हाईवे बनाने का कार्य कर रहे हैं तथा उनकी उमेदपुर/लक्ष्मीपुर स्थित साइट से अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रू0 मूल्य के जनरेटर बैटरी, लेजर पाइप, सरिया, स्टील आदि चोरी कर लिया है।
तहरीर के आधार पर थाना बसन्त विहार पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना बसंत विहार पर गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। जिसमें घटना स्थल से एक ई-रिक्शा संख्या: यू0के0-07-टीडी-9132 जाता हुआ दिखाई दिया। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक: 21-04-26 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दिया ई-रिक्शा वर्तमान में पलवल रोड की ओर जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त रिक्शा को रोककर चैक किया गया तो ई-रिक्शा को शान मोहम्मद पुत्र वकील अहमद नाम का व्यक्ति चला रहा था। ई-रिक्शा को चेक करने पर ई-रिक्शा के अंदर से 64 लेजर पाइप लोहे के, 06 एंगल बड़े व 08 एंगल छोटे बरामद हुए। जिनके सम्बन्ध में सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा उक्त माल नेशलन हाइवे की साइट से चोरी किया जाना स्वीकार किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular