Monday, March 9, 2026
spot_img
HomeDehradunबजट सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष का प्रदर्शन

बजट सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष का प्रदर्शन

गैरसैण। उत्तराखंड के बजट सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में विधानसभा गैर सेंड के बाहर प्रदर्शन किया तथा सरकार से विधानसभा सत्र को लगभग 30 दिन तक चलने की मांग की विपक्ष के नेताओं का कहना था की प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार संसदीय परंपराओं को तक पर रख रही है और बजट सत्र मात्र 5 दिन का चलाकर केवल खाना पूर्ति करने का काम कर रही है।
नेता विपक्ष यशपाल आर्य का कहना था कि के संसदीय इतिहास में इस बजट सत्र में का यह कल दिन है कि जिस दिन राज्यपाल का अभी भाषण होता है वह सभी भाषण पर दो दिन तक चर्चा करने की परंपरा है लेकिन प्रदेश सरकार राज्यपाल के अभी भाषण के बाद ही प्रदेश का बजट रखने का जा रही है जिससे संसदीय परंपराओं का पूरी तरह उल्लंघन हो रहा है।
विधानसभा में उप नेता भवन कापड़ी का कहना है की प्रदेश की सरकार के मुखिया के पास 40 विभाग हैं और वह अपने विभागों से जुड़े सवालों से बचने का प्रयास करते हैं और यदि उनके विभाग का सवाल लगाया जाता है तो वैसे विभाग का जवाब तक नहीं देते हैं जिससे जनता की समस्याओं को विपक्ष तो उठाता है लेकिन सरकार जो है उन पर जवाब देने से बचती है।

गैरसैण। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होते ही विपक्ष ने प्रदेश सरकार की संसदीय परंपराओं को तोड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष एक तरफ हंगामा करता रहा वहीं राज्यपाल अपना अभी भूषण लगातार पढ़ते रहे।विपक्ष के विधायक राज्यपाल के अभी भाषण के दौरान गैलरी में आ रहा है और गैलरी में शक्तियां लेकर प्रदर्शन करते रहे। विपक्ष के प्रदर्शन से सरकार और सत्ता पक्ष के विधायक एहसजी नजर आए।

गैरसैंण। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा के अंदर जाने से पहले विधानसभा के सीडीओ पर प्रदर्शन कर रहे विपक्षी विधायकों के पास पहुंचे और उनके द्वारा विपक्षी विधायकों से सदन चलाने में सहयोग देने का अनुरोध किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा विपक्ष से सहयोग मांगने के दौरान भी कुछ विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी राज्य बजट को लेकर बड़ा उत्साह व्यक्त किया है। उन्होंने इसे एक “शानदार” बजट बताया, जो समाज के हर वर्ग की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा। सीएम ने कहा कि इस बजट को तैयार करने के लिए विभिन्न हितधारकों, समूहों और समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों से सुझाव लिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट न केवल विकासोन्मुखी होगा, बल्कि समावेशी भी होगा, जिसमें हर तबके के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों और सदन की अवधि पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि सदन का एक-एक मिनट कीमती है क्योंकि इसमें जनता का पैसा और सरकारी संसाधन लगते हैं। सीएम धामी ने विपक्ष को चर्चा के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि जितनी अधिक चर्चा होगी, उतना ही बेहतर परिणाम सामने आएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चर्चा में कोई कटौती नहीं की जाएगी और दोपहर 3 बजे बजट पेश होने के साथ ही इसकी पूरी तस्वीर सबके सामने साफ़ हो जाएगी

RELATED ARTICLES

Most Popular