HomeDehradunपारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सरकार की प्राथमिकता,मुख्यमंत्री ने नव-चयनित सहायक समीक्षा अधिकारियों को...

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सरकार की प्राथमिकता,मुख्यमंत्री ने नव-चयनित सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में राजस्व परिषद में नव-चयनित सहायक समीक्षा अधिकारी एवं समीक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बीते चार वर्षों में 26,500 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की है। सरकार का उद्देश्य है कि सभी भर्तियां मेरिट और पारदर्शिता के आधार पर हों और इसे एक अभियान के रूप में लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में हरिद्वार में हुई एक परीक्षा से संबंधित अनियमितता पर सरकार ने त्वरित कार्रवाई की, आरोपी को गिरफ्तार किया गया और एसआईटी जांच गठित की गई। छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने परीक्षा को निरस्त कर सीबीआई जांच की संस्तुति की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार बनने के बाद से ही उन्होंने रिक्त पदों को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत भरने का संकल्प लिया। पिछले वर्षों में आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाएं निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कराई गई हैं।
नवनियुक्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि कार्यों में निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखें। जनता को सरल और शीघ्र सेवा मिले, इसके लिए सरलीकरण और प्रक्रिया में गति आवश्यक है।
इस दौरान आनंद वर्धन मुख्य सचिव, एस.एन. पांडे सचिव, रंजना राजगुरु अपर सचिव, राजस्व परिषद के अधिकारीगण, नव-नियुक्त सहायक समीक्षा अधिकारी एवं समीक्षा अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular