Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeDehradunनगर निगम चुनाव हेतु कांग्रेस ने कसी कमर,सभी कार्यकर्ताओ से की समीक्षा...

नगर निगम चुनाव हेतु कांग्रेस ने कसी कमर,सभी कार्यकर्ताओ से की समीक्षा बैठक

देहरादून,

नगर निगम के चुनाव हेतु कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों की एक बैठक ली गयी। बैठक आगामी नगर निगम के चुनावों के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर करन माहरा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्थानीय निकाय लोकतंत्र की नर्सरी होते हैं। भाजपा के शासन काल में लोकतंत्र पर जो संकट आया है उसका प्रतिकार भी लोकतंत्र की इसी सबसे मूल इकाई यानी स्थानीय निकायों में होने वाले चुनाव से जनता देने को तत्पर है। जनता ने चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में भाजपा का चरित्र पूरी तरह जांच परख लिया है। माहरा ने कहा कि देहरादून नगर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार मुखर रही है। यहां की समस्याओं जैसे डेंगू, नगर निगम तथा स्मार्ट सिटी के कार्यों में अनियमितता आदि को कार्यकर्ता सजगता से उठाते रहे हैं। निकायों में पार्टी की मजबूती ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करती है।
सभी कार्यकर्ता और नेता जनहित के मामलों में परस्पर समन्वय से कार्य करते रहें। टिहरी लोक सभा प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने सर्वप्रथम लोकसभा चुनाव में साथ देने के लिए कार्यकताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने आह्वान किया कि लोग सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज हैं, इसलिए सभी लोग समन्वय और ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे तो इस नाराजगी को आसानी से वोटों में तब्दील किया जा सकता है और नगर निगम चुनावों में पार्टी को विजयी होने से कोई नहीं रोक सकता।
महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि कांग्रेस महानगर संगठन चुनावों के लिए तैयार है। गोगी ने कहा कि निगम चुनाव में उन्हीं प्रत्याशियों को टिकट दिया जाएगा जो जनता के बीच सक्रिय रहे हों, पार्टी संगठन के प्रति समर्पित रहे हों तथा साथ ही जिताऊ भी हों।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, गोदावरी थापली, नवीन जोशी ,महिंद्रा नेगी गुरु, प्रदीप जोशी, मनीष नागपाल, पार्षद उर्मिला थापा ,हरि मोहन भट्ट ,इलियास अंसारी ,मुनीर अहमद , इतात ख़ान, अनु कपूर, संगीता गुप्ता कोमल बोहरा, सुमित्रा ध्यानी ,अर्जुन पासी, मोहम्मद फारूक, ललित बद्री, देवेन्द्र सिंह, जितेंद्र तनेजा आदि उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

Most Popular