HomeDehradunजनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर सीएम धामी का जोर

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर सीएम धामी का जोर

राज्य की रजत जयंती वर्ष उत्सव के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसंवाद को और गति दी है। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा नियमित फीडबैक प्रणाली को भी मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रशासन को जनता के और करीब लाने का अवसर है।
सीएम धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जन समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण हो। इसके लिए प्रत्येक विभाग को जिम्मेदारीपूर्वक, सक्रिय और संवेदनशील रवैया अपनाना होगा। उन्होंने शिकायत निवारण प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी और तकनीकी माध्यमों से सुलभ बनाने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की रजत जयंती वर्ष को जनभागीदारी और संवाद का प्रतीक बनाया गया है। जनता से प्राप्त सुझावों और मांगों को नीति निर्माण की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का सीधा लाभ हर नागरिक तक शीघ्र पहुंचे।
सीएम धामी ने जनता से भी राज्यहित में रचनात्मक सुझाव देने और जनसेवा में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक नीति और निर्णय का मूल उद्देश्य जनहित और प्रदेश का समग्र विकास है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular