HomeDehradunगुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस परमिट्ठे पानी का छबील लंगर का...

गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस परमिट्ठे पानी का छबील लंगर का आयोजन किया

देहरादून के राजपुर रोड़ में दिलाराम चौक में गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस के पर्व पर ‘ राज प्लाजा एसोसिएशन ‘ के साथियों द्वारा ” छोले व मिट्ठे पानी का छबील लंगर ” का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने आमजन को मिट्ठे पानी और छोले के लंगर से सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने राज प्लाजा एसोसिएशन के सदस्यों के साथ छबील का लंगर बांटा।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि सिख धर्म हमको संघर्ष , एकता और सेवा की सीख देता है और सदा बिना किसी जाती-धर्म का भेदभाव या अमीर गरीब का फर्क किये बिना समाज की सेवा में आगे बढ़कर कार्य करते हैं। सिखों के पंचम गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व में हम सब छबील का लंगर में सेवा करके, उनको याद कर नमन करते हैं।

लंगर में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, राज प्लाजा एसोसिएशन के सदस्यगण हरदीप सिंह , बलदेव सिंह , राजन कपूर , तरुण कुमार , अशोक नारंग व सभी साथियों ने आमजन की छबील व छोले का प्रसाद वितरण कर सेवा करी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular