Thursday, March 26, 2026
spot_img
HomeDehradunUPPSC परीक्षा में ऋषिकेश निवासी नेहा तिवारी ने 546वीं रैंक की हासिल

UPPSC परीक्षा में ऋषिकेश निवासी नेहा तिवारी ने 546वीं रैंक की हासिल

उतर प्रदेश/ऋषिकेश: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा में इस वर्ष कुल 1287 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में ऋषिकेश निवासी नेहा तिवारी ने 546वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

नेहा तिवारी ने प्रीलिम्स (Pre) और मेन्स (Main) दोनों परीक्षाओं को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

मेरठ के LLRM मेडिकल कॉलेज में जॉइनिंग

चयन के उपरांत नेहा तिवारी को लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (LLRM मेडिकल कॉलेज, मेरठ) में नर्सिंग ऑफिसर पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्हें 22 मार्च 2026 को जॉइनिंग लेटर प्राप्त हुआ, जो अरुण गोविल (सांसद, मेरठ) द्वारा प्रदान किया गया। परिवार के अनुसार, नेहा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उनका सपना स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देना था, जो अब साकार हो गया है।

उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि निरंतर मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

नेहा तिवारी की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

RELATED ARTICLES

Most Popular