Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeDehradun52 चिकित्सा अधिकारी और 01 उप सेनानी जैग अधिकारी मुख्य धारा में...

52 चिकित्सा अधिकारी और 01 उप सेनानी जैग अधिकारी मुख्य धारा में शामिल

मसूरी ,

भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी में 25 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 52 चिकित्सा अधिकारी और 01 उप सेनानी जैग अधिकारी कुल 53 अधिकारी बल की मुख्य धारा में शामिल हुए इन अधिकारियों को कठोर एवं लम्बे प्रशिक्षण के दौरान युद्ध कौशल, शस्त्र चालन, शारीरिक प्रशिक्षण, आसूचना, मानचित्र अध्ययन, सैन्य प्रशासन, कानून और मानव अधिकार जैसे सैन्य और पुलिस संबंधी विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया

आज प्रशिक्षण के उपरान्त आयोजित भव्य दीक्षांत और शपथ ग्रहण समारोह में इन युवा अधिकारियों ने संविधान और बल के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ ली पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि राहुल रसगोत्रा, भारतीय पुलिस सेवा, महा निदेशक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने अपने संबोधन में पास आउट होने वाले सभी अधिकारियों को बल की मुख्य धारा में शामिल होने पर बधाई देते हुए इस बल में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 19 हजार फीट तक की उंचाई पर स्थित अग्रिम चौकियों में माइनस 45 डिग्री तापमान में भी मुश्किल हालातों में मुस्तैदी से काम करने वाला एक अनुशासित और अति प्रशिक्षित बल है, जो कि देश के अलावा विदेशों में भी महत्वपूर्ण सस्थानों को सुरक्षा प्रदान कर रही है, आंतरिक सुरक्षा हो, देश की सीमा की सुरक्षा हो, वीआईपी सुरक्षा प्रतिष्ठित संस्थान, आपदा प्रबंधन या फिर कोई अन्य विशेष कार्य देश को आवश्यकता पड़ने पर अग्रणी रहते हुए अपने कार्य का निवर्हन करता हैं।
पासिंग आउट परेड में शामिल सैन्य अधिकारियों के परिजन भी शामिल हुए इस दौरान अधिकारियों के साथ ही परिजन भी भावुक हो गए और गले लगा कर बधाई दी

RELATED ARTICLES

Most Popular