Saturday, February 7, 2026
spot_img
HomeDehradunमैक्स हॉस्पिटल की लापरवाही आरोप के बाद सख्त एक्शन, डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन...

मैक्स हॉस्पिटल की लापरवाही आरोप के बाद सख्त एक्शन, डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन निरस्त साथ ही 10 लाख का जुर्माना

मामला 4 अप्रैल 2025 का है जहां देहरादून के मसूरी रोड पर स्थित मैक्स अस्पताल में बिंदेश्वरी देवी नाम की एक महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इसके बाद महिला के पति कर्नल अमित कुमार ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल से इसकी शिकायत की थी। मेडिकल काउंसिल की अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ महेश कुड़ियाल समेत तीन सदस्यीय डॉक्टरों ने इस मामले की जांच की, जिसके बाद मरीज की मौत पर लापरवाही सामने आई थी।
मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल की नैतिकता अनुशासन और पंजीकरण समिति ने सख्त एक्शन लिया है। मैक्स अस्पताल की लापरवाही सामने आने पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाने के साथ ही डॉक्टरों का 2 महीने के लिए रजिस्ट्रेशन निरस्त किया गया है। इस बाध्यता के चलते दोनों डॉक्टर कहीं भी किसी भी अस्पताल या नर्सिंग होम मे अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे। मैक्स अस्पताल पर यह कार्रवाई उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल की तरफ से की गई है। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल की नैतिकता अनुशासन और पंजीकरण समिति ने पूरे मामले की जांच की गई है।
इस पीरियड के दौरान दोनों चिकित्सक कहीं भी प्रेक्टिस नहीं कर पाएंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular