Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomeDehradunहिस्ट्रीशीटर की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका, 16 दिन में...

हिस्ट्रीशीटर की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका, 16 दिन में 5 कत्ल

राजधानी दून में एक और हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। शुक्रवार 13 फरवरी सुबह 10 बजे सिल्वर सिटी मॉल के पास वारदात को अंजाम दिया गया है। थाना राजपुर पुलिस ने गोली मारे जाने की पुष्टि की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि मृतक विक्रम शर्मा (45 वर्ष) हिस्ट्रीशीटर था और मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था। जो देहरादून रह रहा था।
विक्रम शर्मा राजपुर रोड पर स्थित सिल्वर सिटी मॉल के जिम से बाहर आ रहा था जब उसको गोली मारी गई। उसको अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विक्रम शर्मा निवासी सहस्त्रधारा रोड जिम करके बाहर निकल रहा था। इसी दौरान दो हमलावर विक्रम के पास पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और वहां से फरार हो गए। उनका तीसरा साथी बाइक पर उनका इंतजार मॉल के बहार कर रहा था। काम होते ही बाकी दोनों भी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसटीएफ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
राजधानी देहरादून में इस एक और हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस आपसी रंजिश या विवाद की आशंका भी जता रही है।
मृतक हिस्ट्रीशीटर है, उस पर 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। गैंगवार की आशंका भी है। हर एंगल से जांच की जा रही है. झारखंड पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
एसएसपी ने ये जानकारी भी दी है कि, मृतक विक्रम शर्मा के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। वो अपने साथ पिस्टल लेकर ही जिम से बाहर आ रहा था, लेकिन हमलावरों के सामने उसे पिस्टल निकालने का मौका नहीं मिल सका। कई और गैंगस्टरों के साथ भी विक्रम शर्मा के गठजोड़ की बात प्रथम दृष्टया सामने आई है, जिसके विषय में जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि विक्रम शर्मा मूल रूप से झारखंड के जमदेशपुर का रहने वाला था। वो उत्तराखंड में प्रॉपर्टी डीलिंग और खनन बिजनेस से जुड़ा हुआ था।
दो दिन पहले ही गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की तिब्बती मार्केट के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, पुलिस मुठभेड़ के बाद गोली मारने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अर्जुन की मां ने ही अपने सहयोगियों के साथ 12 लाख रुपए में अर्जुन का मर्डर प्लान किया था। पुलिस ने देर शाम तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular