HomeDehradunसैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने अमर शहीद लेफ्टिनेंट प्रतीक आचार्य को दी...

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने अमर शहीद लेफ्टिनेंट प्रतीक आचार्य को दी श्रद्धांजलि

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को शहीद सम्मान यात्रा 2.0 के तहत अमर शहीद लेफ्टिनेंट प्रतीक आचार्य के नैशविला रोड, डोभालवाला स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री जोशी ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा उनके आंगन की पवित्र मिट्टी को ताम्रकलश में संग्रहित किया।
इस अवसर पर मंत्री जोशी ने शहीद परिवार को 05 अक्टूबर को लैंसडौन में आयोजित होने वाले शहीद सम्मान समारोह में आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि गुनियाल गांव, देहरादून में सैन्य धाम (शौर्य स्थल) का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी शहीदों के घर-आंगन की मिट्टी को स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पावन यात्रा 05 अक्टूबर को लैंसडौन में सम्पन्न होगी, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद परिवारों को सम्मानित करेंगे।
शौर्य दिवस के मौके पर मंत्री जोशी ने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने उस दिन आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर देश को गौरवान्वित किया था। उन्होंने कहा कि शहीद सम्मान यात्रा, उन अमर शहीदों को समर्पित है, जिनके बलिदान और शौर्य की गाथाएं सदैव प्रेरणा देती रहेंगी।
मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों और उनके परिजनों के लिए लगातार कार्य कर रही है। शहीद परिवारों को मिलने वाला एकमुश्त अनुग्रह अनुदान 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं, परमवीर चक्र अलंकृत सैनिकों और उनकी विधवाओं को दी जाने वाली राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1.50 करोड़ रुपये की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां पूर्व सैनिकों को ब्लॉक प्रतिनिधि नियुक्त कर मानदेय दिया जाता है, जिसे अब 8,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।
कार्यक्रम में शहीद की वीरमाता बीना आचार्य सहित उनके परिजन एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजीव शर्मा, कर्नल सुगंध शर्मा, पूजा शर्मा, बिग्रेडियर एएन आचार्य, कर्नल एसके शर्मा, वीएन आचार्य, कृष्णा आचार्य, विनीता आचार्य, एससी हटवाल, उपनल के एमडी बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट, सैनिक कल्याण विभाग की उपनिदेशक विंग कमांडर निधि बधानी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओपी फरस्वाण, पार्षद मोहन बहुगुणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महामंत्री भावना, पूर्व पार्षद सतेन्द्र नाथ, दीपक कुमार, दिनेश चमन, विनोद गौड़, राइका डोभालवाला के प्रधानाचार्य एसएस बिष्ट सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी, पूर्व सैनिक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular