HomeDehradunसदस्यता अभियान के लिए बनाए 70 अल्पकालीन विस्तारक: मनवीर चौहान

सदस्यता अभियान के लिए बनाए 70 अल्पकालीन विस्तारक: मनवीर चौहान

देहरादून,

भाजपा ने संगठन पर्व के अभियान को गति देने के लिए विधानसभा सदस्यता सहयोगी के रूप में 70 अल्पकालीन विस्तारकों की नियुक्ति की है इसमें पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी विस्तारक की भूमिका में एक हफ्ते के विशेष महा जनसंपर्क अभियान में बूथ एवं शक्ति केंद्रों तक संपर्क करेंगे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट के निर्देश पर 11 से 17 सितंबर तक ये सभी अपने सातों दिन कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि के साथ बूथ स्तर पर घर-घर जनसंपर्क करने के लिए देंगे ।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रतापनगर का विस्तारक पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, किच्छा का राजेश शुक्ला, नानकमत्ता का डा. प्रेम सिंह राणा, जसपुर का डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल, घनसाली का नत्थी सिंह नेगी, धनोल्टी का सुभाष रमोला, सहसपुर का ओमवीर सिंह राघव, रायपुर का विनोद उनियाल, हरिद्वार का सुशील चौहान, रानीपुर का संजय सहगल, रुड़की का राजपाल, खानपुर का कुंवर रानी देवयानी, पौडी का मातवर सिंह नेगी को बनाया है।

मंडल व शक्ति केंद्र पर भी बनेंगे सदस्यता सहयोगी,

मंडल व शक्ति केंद्र स्तर पर भी सदस्यता सहयोगी के रूप में अल्पकालीन विस्तारक नियुक्त किए जाएंगे जनसंपर्क के दौरान प्रत्येक घर में जाकर पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां पर चर्चा कर अभियान के पैंफलेट वितरित भी किए जाएंगे साथ ही लोगों से मिस्ड कॉल नंबर पर कॉल कराई जाएगी और लोगों को सदस्यता के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular