Saturday, May 30, 2026
spot_img
HomeDehradunविधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांसदो व...

विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांसदो व विधायकों से किया मंथन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए हुए हैं। अपने दौरे से दूसरे दिन शुक्रवार को नितिन नवीन देहरादून के एक होटल में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे है। इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक, मंत्री और सांसद मौजूद है।
बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव को रणनीति पर चर्चा होने के साथ ही बीजेपी संगठन से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर बात होगी। बीते कल 28 मई को भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। इस दौरान नितिन नवीन ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे का जवाब देने के लिए भी रणनीति बनाई जायेगी।
इसके अलावा कल कोर कमेटी भी बैठक हुई थी। कोर कमेटी के बैठक में तय हुआ था कि कोर कमेटी के सभी सदस्य दो दिन एक विधानसभा में प्रवास करेंगे। जून, जुलाई और अगस्त में होने वाले इस प्रवास में प्रदेश कोर कमेटी सदस्य संबंधित विधानसभा कोर कमेटी से संवाद करेगी और बूथ पर जाकर जमीनी रणनीति बनाएगी।
इसके साथ ही स्थानीय समस्याओं का फीड बैक लेकर सरकार को निराकरण के लिए सुझाव देगी। शीघ्र ही रणनीति बनाते हुए कमेटी सदस्यों के प्रभावो के अनुशार विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी जाएगी। बता दें कि आगामी 2027 के चुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के काफी अहम है। क्योंकि बीजेपी जहां जीत की हैट्रिक लगाकर इतिहास रचने की तैयारी में है तो वहीं कांग्रेस अपनी खोई हुई सत्ता पानी की जुगत में लगी हुई है।
भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति ने 3 नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान जानकारी दी कि नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर से राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, नगर पंचायत पाटी से नवीन राम तथा नगर पंचायत गढ़ी नेगी से सचिन बाठला प्रत्याशी घोषित किये गए हैं।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर आए हुए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ प्रबंधन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया और पार्टी नेताओं को टिप्स दिए। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि लोकसभा और विस चुनावों मे ऐसे बूथ जहां पर पार्टी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा, उसे लेकर एक टीम गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोर कमेटी के सदस्य दो-दो दिन के प्रवास पर उन क्षेत्रों मे जाकर उस विधानसभा के कोर कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे और बूथ पर भी बैठक करेंगे।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि कोर कमेटी के 17 सदस्य जून, जुलाई और अगस्त माह मे सभी विस क्षेत्रों मे दौरा करेंगे। सभी प्रभावशाली सदस्यों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि बैठक में उन्होंने कहा कि विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे का जवाब देने के लिए भी रणनीति बनाई जायेगी। महेंद्र भट्ट ने जानकारी दी कि पार्टी की चुनाव की योजना पूरी तरह बूथ आधारित होती है और उसी विषय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमें बैठक आवश्यक मार्गदर्शन दिया है। उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव को लेकर बूथ प्रबंधन को हमें कैसे और बेहतर तथा प्रभावी बनाना हैं। ये पूरी बैठक विधानसभा में हैट्रिक लगाने को लेकर रणनीति पर केंद्रित रही।
विशेषकर पूर्व के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जिन बूथों को हम जीत नहीं पाये, विशेषकर उनको लेकर हमें टीम बनानी है। बैठक में तय हुआ है कि कोर कमेटी के सभी सदस्य दो दिन एक विधानसभा में प्रवास करेंगे। जून, जुलाई अगस्त में होने वाले इस प्रवास में प्रदेश कोर कमेटी सदस्य संबंधित विधानसभा कोर कमेटी से संवाद करेगी और बूथ पर जाकर जमीनी रणनीति बनाएगी। इसके साथ ही स्थानीय समस्याओं का फीड बैक लेकर सरकार को निराकरण के लिए सुझाव देगी। शीघ्र ही रणनीति बनाते हुए कमेटी सदस्यों के प्रभावों के अनुशार विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular