मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर उनके देहराखास स्थित आवास पर जाकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने वरिष्ठ पत्रकार, उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। भट्ट ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
भारतीय जनता पार्टी ने भी विकास धुलिया के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया । भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने भी वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


