HomeDehradunलाठीचार्ज के विरोध में दून में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, डीएम कार्यालय...

लाठीचार्ज के विरोध में दून में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, डीएम कार्यालय कूच

देहरादून :  लाठीचार्ज की घटना के विरोध में देहरादून में दूसरे दिन भी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन जारी रहा। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय की ओर कूच किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। साथ ही लाठीचार्ज में घायल हुए लोगों को उचित मुआवजा देने और उनका निशुल्क उपचार कराने की मांग भी उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखने वाले लोगों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular