Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeDehradunराहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन

राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन

वोट चोरी ओर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के खिलाफ दिल्ली में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस सांसदों की गिरफ्तारी के खिलाफ देहरादून कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा के नीचे बारिश में बैठकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना देते हुए अपना विरोध दर्ज किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मोहन काला ने कहा है कि जिस प्रकार से केन्द्र सरकार के इशारे पर ोट चोरी ओर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के खिलाफ दिल्ली में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस सांसदों की गिरफ्तारी की गई है जिसकी जितनी निंदा की जाये वह कम है और इस पर के कृत्य से केन्द्र सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, दमनकारी नीतियों का कांग्रेस जन पुरजोर तरीके से अपना विरोध दर्ज करते रहेंगें और केन्द्र सरकार के खिलाफ व्यापक स्तर पर आंदोलन को जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर विरोध प्रदर्शन करने वालों में अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular