Saturday, February 7, 2026
spot_img
HomeDehradunयूसीसी व लिव इन रिलेशनशिप कर कांग्रेस करेगी विरोध

यूसीसी व लिव इन रिलेशनशिप कर कांग्रेस करेगी विरोध

देहरादून:- महानगर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित की गई, बैठक का उददेश्य मेरा वोट मेरा अधिकार कार्यक्रम को दिशा प्रदान करना था। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह ने बताया की बैठक में सभी को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई है और उन जिम्मेदारियों की समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने कहा की समान नागरिक संहिता और लिव इन रिलेशनशिप के प्रावधान के खिलाफ भी जानता के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा की भाजपा सरकार जानता से उनके मतदान का अधिकार छीन रही है जो की लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है, उत्तराखंड में निगम चुनाव के दौरान जिस तरह से मतदाता सूची से नाम गायब किए गए और बोगस नाम जोड़े गए जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक प्रोफार्मा तैयार किया गया है जिससे सूचना के अधिकार के तहत चुनाव आयोग से सवाल पूछे जायेंगें और फिर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसी तरह महाराष्ट्र में भी करीब 26 लाख वोट इधर उधर किए गए तभी तो जिस गठबंधन ने लोक सभा चुनाव में जीत हासिल की और उसने विधान सभा चुनाव में ऐसा प्रदर्शन कैसा किया ये प्रश्न राहुल गांधी ने सदन में भी उठाया था इसी क्रम में हर प्रदेश में यह कार्यक्रम चला जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular