HomeDehradunयुवा शक्ति नव सृजन समिति के तत्वावधान में छात्र छात्राओं को बांटी...

युवा शक्ति नव सृजन समिति के तत्वावधान में छात्र छात्राओं को बांटी पठन पाठन सामग्री

 देहरादून। युवा शक्ति नव सृजन समिति, देहरादून के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, इन्दिरा कालोनी, चुक्खूवाला में 64 छात्र-छात्राओं को पठ्न पाठ्न सामग्री बांटी गई और जिसमंे स्कूल बेग, कापियां, पेंसिल, रबर, शोपनर, पेंसिल कवर आदि सामग्री रखी गई थी।
इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय की और से प्रधानाध्यापिका अर्चना रूहेला एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी एस. चन्द्रा ने अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवा शक्ति नव सृजन समिति, देहरादून की ओर से नयन अध्यक्ष, सतेंद्र उपाध्यक्ष, गोविंद कठैत सचिव सूरज खत्री सह सचिव, इंदु शेकर कोषाध्यक्ष, मनीष सदस्य ने बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरण की तथा स्थानीय समाजसेवी गोविन्द सिंह गुसाई, गोविन्द सिंह गुसाइं, देव ध्योड़ी, मोहित कोटि, कफिल अहमद एवं अध्यापिका  ललिता नौडियाल, रोशनी इष्टवाल ने सहयोग किया।
इस अवसर पर गोविंद कठैत ने अपने उदबोधन में बच्चों को निरन्तर शिक्षा पर ध्यान देने पर जोर दिया, पढ़ने वाले बच्चों की मदद के लिए हमेशा साथ खड़े मिलेंगें। इस अवसर पर समाजसेवी एवं शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी एस. चन्द्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विद्यालय को सहयोग करते रहने के लिए अनुरोध किया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular