HomeDehradunमूसलाधार बारिश के कारण राजधानी में जलभराव ही जलभराव

मूसलाधार बारिश के कारण राजधानी में जलभराव ही जलभराव

राजधानी व आसपास के क्षे.ों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मुख्य मार्गों की व्यस्तम सड़कों सहित अन्य क्षेत्रों में भारी जलभराव के कारण लोगों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वहीं रिस्पना पुल पर सड़क पर जलभराव मुसीबत का कारण बन गया और जलभराव होने से बारिश का पानी घरों में जा घुसा जिससे सामान खराब हो गया। वार्ड-82 दीपनगर में हरे पुल के समीप नदी के किनारे पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके कारण हरे पुल के समीप राहुल सैनी और अनिल कुमार का मकान गिरने का खतरा बना हुआ हैं।
इस दौरान बारिश के चलते जाखन स्थित विवेक विहार तीन में घर के ऊपर पुश्ता गिरने से मकान में दरारे आ गई है और मकान के गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर सड़कों पर गडढे हो गये है जिससे वाहन चालक चोटिल भी हो रहे है। वहीं कारगी चैक के समीप खस्ताहाल सड़क और बने बड़े-बड़े गडढ़ों पर वाहन चालक फंस रहे हैं और गिरने का खतरा बना हुआ है।
वहीं जाखन स्थित दून विहार में सड़के टूटी हुई है और जिसके कारण सड़कों पर जल भराव हो रहा है। वहीं दूसरी ओर बारिश ने नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यों की पोल खोल दी है। यहां राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से राजधानी के प्रमुख चैकों में भी लगातार जलभराव की स्थिति रही और पानी की निकासी न होने के कारण इसका खामियाजा वाहन चालकों को ही भुगतना पड़ रहा है और दूसरी ओर जगह जगह गडढे किये गये है और उन्हें भरा नहीं जा रहा है जहां पर जल भराव के कारण दुर्घटना होने की संभावना हर समय बनी हुई है।
वहीं राजधानी के अनेक क्षेत्रों जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular