Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeDehradunप्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों में बड़ा फेरबदल, UPCL और UJVNL के...

प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों में बड़ा फेरबदल, UPCL और UJVNL के एमडी पदमुक्त,यूपीसीएल (परियोजना) के निदेशक अजय अग्रवाल भी पदमुक्त

देहरादून: यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी पद पर तैनात अधिकारियों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। जिसके चलते ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने यूपीसीएल के एमडी पद पर तैनात अनिल कुमार यादव को पदमुक्त कर दिया है। इसी तरह, यूजेवीएनएल के एमडी पद पर तैनात संदीप सिंघल को भी उनका कार्यकाल पूरा होने के चलते अवमुक्त कर दिया गया है।
इसके अलावा, यूपीसीएल में निदेशक (परियोजना) पद पर तैनात अजय कुमार अग्रवाल को भी पदमुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
29 अक्टूबर 2021 को अनिल कुमार को प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल यानी उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) के पद पर अगले 03 साल या फिर 60 साल उम्र होने तक के लिए नियुक्त किया गया था। लेकिन शासन ने 09 अक्टूबर 2024 को अनिल कुमार को प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल के पद पर अधिवर्षता आयु 30 जून 2024 से 02 साल के लिए सेवा विस्तार दिया था. अब उन्हें पदमुक्त कर दिया गया है।
इसी तरह, 29 जनवरी 2020 को संदीप सिंघल को प्रबंध निदेशक, यूजेवीएनएल यानी उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के पद पर 03 साल या फिर 60 साल उम्र होने तक के लिए नियुक्त किया गया था। लेकिन शासन ने 15 मार्च 2024 को संदीप सिंघल को प्रबंध निदेशक, यूजेवीएनएल (Uttarakhand Jal Vidyut Nigam Limited) के पद पर अधिवर्षता आयु 30 जून 2024 से 02 साल के लिए सेवा विस्तार दिया गया था। अब उन्हें भी पदमुक्त कर दिया गया है।
प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 25 जनवरी 2024 को यमुना वैली-प्रथम (डाकपत्थर), यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक गजेन्द्र सिंह बुदियाल को वर्तमान दायित्वों के साथ पिटकुल यानी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड में खाली निदेशक (परिचालन) के पद की अतरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस आदेश को रद्द करते हुए गजेन्द्र सिंह बुदियाल को यूपीसीएल एमडी पद पर नियमित चयन होने तक अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हालांकि, इस पद के सापेक्ष गजेन्द्र सिंह बुदियाल को कोई अतिरिक्त वेतन भत्ता नहीं दिया जाएगा।
इसी तरह, 02 जनवरी 2024 को यूजेवीएनएल (भागीरथी वैली) के एमडी अजय कुमार सिंह को वर्तमान दायित्वों साथ ही उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड में निदेशक (परिचालन) के पद अग्रिम आदेशों तक अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।
शासन ने अजय कुमार सिंह को वर्तमान दायित्वों के साथ ही प्रबंध निदेशक, उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के पद नियमित चयन होने तक अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसके लिए अजय कुमार सिंह को कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता नहीं दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular